शुक्रवार, 9 जून 2017

सीएसआर मद से 40 लाख रूपए फूंक दिए जाने के विरोध में नगर कांग्रेस ने किया सांसद पाटले का पुतला दहन

जांजगीर-चाम्पा. केन्द्र में सत्तासीन मोदी सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर नगर के हाईस्कूल मैदान को आयोजित चंद घंटे के कार्यक्रम के लिए एनटीपीसी सीपत के प्रदूषण प्रभावित गांवों के लिए आबंटित सीएसआर मद से 40 लाख रूपए फूंक दिए जाने के विरोध में शुक्रवार को नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कांग्रेस अध्यक्ष मंजू सिंह की अगुवाई में भारी संख्या में उपस्थित पुलिस बल की उपस्थिति में सरकार और क्षेत्रीय सांसद का पुतला दहन का प्रयास किया गया। इस दौरान कांग्रेसियों से पुलिस की जमकर छीना-झपटी हुई। इसके बावजूद भाजपा सरकार और सम्पन्न हुए कार्यकम की मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सांसद कमला देवी पाटले के पुतले का दहन किया गया।

उपस्थित कांग्रेसजनांे ने भाजपा सरकार की जमकर निंदा करते हुये कहा कि केन्द्र की मोदी नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि स्वाधीन भारत का पहला आत्ममुग्ध प्रधानमंत्री के 3 वर्ष पूर्ण होने पर उत्सव मनाने के लिए लोगों की गाढ़ी कमाई को पानी में बहाना अत्यन्त ही दूर्भाग्यपूर्ण है। पिछले तीन वर्षों में जबसे केन्द्र में मोदी सरकार काबिज हुई है, तब से लेकर आज तक आए दिन देश की सीमा पर जवानों की निर्मम हत्या हो रही है। विगत कई महिनों से कश्मीर अशांत है। वहीं छत्तीसगढ़ के आधे से ज्यादा इलाकों में सरकार नाम की चीज नहीं है, वहां नक्सलियों का राज कायम है, जिनके हमले से आए दिन हमारे वीर सिपाही शहीद हो रहे हैं। किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम नहीं मिल रहा है और न ही उन्हें कर्ज से मुक्ति मिल पा रही है। ऐसे संकट एवं दुख की घड़ी में उत्सव मनाना अत्यन्त ही दुखःद है। केन्द्र सरकार द्वारा अपनी योजनाओं स्वच्छ भारत अभियान, उज्ज्वला योजना आदि के लिए जितना बजट रखा है, उससे 3 गुना अधिक खर्च उन योजनाओं के विज्ञापनों में खर्च कर रही है। पुतला दहन के दौरान प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस सचिव शशिकांता राठौर, उपाध्यक्ष रमेश पैगवार, प्रवक्ता रफीक सिद्धिकी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष विवेक सिसोदिया, इंजी. रवि पाण्डेय, महामंत्री आभाष बोस, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रिंस शर्मा, प्रवीण पाण्डेय,  पार्षदगण रामकुमार यादव, भोलू यादव, बावाराम लदेर, मुन्ना सिंह, रामबिलास राठौर, उत्तम पाटले, नरेश पैगवार, रवि शर्मा, राघवेन्द्र सिसोदिया, ऋशि शर्मा, भगवानदास गढ़ेवाल, भरतलाल लदेर, हरदेव टण्डन, महेश राठौर, अनिल राठौर, मिथुन राठौर, संतोश सोनवानी, गुड्डू खान, नरसिम्हा यादव, संतोष यादव, रविशंकर पाण्डेय, प्रकाश बरेठ, गोविन्द्रा परमहंश सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें