अकलतरा. सीसीआई टाऊनशिप में संचालित सेन्ट जेवियर्स हायर सेकेण्डरी स्कूल में विधिक साक्षरता शिविर न्यायिक मजिस्ट्रेट छाया सिंह के मुख्य आतिथ्य में हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं को मोटरव्हीकल एक्ट की जानकारी देने के साथ विभिन्न प्रकार के अपराधों की जानकारी देते हुए सतर्क रहने की बात कही गई।
शिविर में न्यायिक मजिस्ट्रेट सिंह ने छात्राओं को किसी प्रकार की समस्या आने पर अपने अभिभावकों के साथ स्कूल प्रबंधन को भी अवगत कराने की बात कही। न्यायिक मजिस्ट्रेट ने कानून के अन्य प्रावधानों की जानकारी देते हुए आवश्यकता पडऩे पर कानून का सही प्रकार से पालन करने की बात कही। प्राचार्य सूरजप्रकाश ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए शाला की गतिविधियों की जानकारी देने के साथ छात्र-छात्राओं को मोटरव्हीकल एक्ट एवं अन्य कानून के संबंध में अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन कोमल शर्मा एवं आभार प्रदर्शन प्राचार्य सूरज प्रकाश ने किया। सेंट जेवियर्स हायर सेकेण्डरी स्कूल प्रांगण में न्यायिक मजिस्ट्रेट छाया सिंह, सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी सोनू अग्रवाल, प्राचार्य सूरज प्रकाश एवं समस्त शिक्षकों द्वारा पौधारोपण किया गया। इसके बाद प्राचार्य ने पौधों के संरक्षण के लिए ट्री-गार्ड लगाने एवं शाला के छात्र-छात्राओं को पौधों के संरक्षण करने की बात कही। कार्यक्रम में सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी सोनू अग्रवाल, प्रमोद कुमार,
दीपा जैन, सोनल शर्मा, ज्योति सिंह, धनिश डेनियल, किरण सहित
छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें