शुक्रवार, 28 जुलाई 2017

अधिवक्ता एवं पक्षकार आनलाइन जान सकेंगे प्रकरणों की स्थिति, वेब बेस्ट एण्ड एपलीकेशन बेस्ट ई-कोर्ट सर्विसेस पर हुआ प्रशिक्षण

जांजगीर-चांपा. जिला न्यायाधीश राजेश श्रीवास्तव के निर्देशन में ई-कोर्ट कार्यप्रणाली पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अधिवक्ताओं को यह बताना था कि कैसे वेब आधारित सर्विसेस तथा एप्लीकेशन (मोबाइल एप) के माध्यम से वे आनलाइन कम्प्यूटर या स्मार्टफोन पर अपने पक्षकारों से संबंधित प्रकरणों की स्थिति जान सकते हैं। 

प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए जिला न्यायाधीश राजेश श्रीवास्तव ने व्यक्त किया कि इस एप्लीकेशन के माध्यम का उपयोग करने से अब हमें इतनी सुविधा तो अवश्य हो जाएगी कि हम आनलाइन यह जान सकेंगे कि हमारे पक्षकार का प्रकरण अब किस स्थिति में है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सर्वप्रथम विनोद कुमार भास्कर ने इस बेव आधारित एप पर परिचयात्मक उद्बोधन देते हुए इसके उद्देश्यों के बारे में बताया।  जिला न्यायालय के कम्प्यूटर प्रोग्रामर अमित गुरूदेव द्वारा यह बताया गया कि यह प्रणाली इन्टरनेट आधारित एवं एप आधारित है। आनलाइन सुविधायुक्त कम्प्यूटर के माध्यम से जहां हम इस प्रणाली पर कार्य करके प्रकरणों की वास्तविक स्थिति का पता लगा सकते हैं। वहीं स्मार्टफोन मोबाइल पर एप डाउनलोट कर भी प्रकरण के संबंध में जानकारी पता कर सकते हैं। 

उन्होंने इसके प्रचालन की प्रक्रिया पर विस्तृत एवं डिजिटल माध्यम से जानकारी प्रदान की। जिला न्यायालय के डीएसए रामरतन बरेठ द्वारा सम्पूर्ण कार्यवाही का लाइव डेमो कर अधिवक्ताओं को जानकारी प्रदान की गई। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अश्विनी कुमार चतुर्वेदी द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला मुख्यालय में पदस्थ न्यायाधीश, अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें