गुरुवार, 27 जुलाई 2017

बेटियों के सम्मान में समारोह का आयोजन 30 को, भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं का भी होगा सम्मान

सक्ती. भाजपा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ प्रकोष्ठ नगर मण्डल द्वारा 30 जुलाई को दोपहर एक बजे से नगर के श्रीराधाकृष्ण मंदिर सभागार में बेटियों के जन्म को प्रोत्साहन देने एवं समाज में बेटियों को सम्मान दिलाने के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। 

उक्ताशय की जानकारी देते हुए भाजपा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ प्रकोष्ठ के नगर मंडल सक्ती के संयोजक जगदीश बंसल ने बताया कि 30 जुलाई को दोपहर एक बजे से कार्यक्रम प्रारंभ होगा, जिसमें शहर के अंतर्गत ऐसे माता-पिता जिनके  दो या दो से अधिक बालिकाएं हैं, उनका सम्मान किया जाएगा। इसी श्रृंखला में सक्ती शहर में सामाजिक, राजनैतिक, शिक्षा, खेलकूद, योग, वृक्षारोपण एवं जनसेवा के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाली नारी शक्तियों का सम्मान भी किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान कक्षा 9वीं से 12वीं तक की स्कूली छात्राओं के लिए तत्कालीक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन कन्या भ्रूण संरक्षण विषय पर किया गया है। भाषण का समय 3 मिनट होगा तथा प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय प्रतिभागी छात्राओं को उनकी प्रस्तुति पर पुरस्कार तथा नगद प्रेात्साहन राशि प्रदान की जाएगी। बंसल ने 30 जुलाई को आयोजित कार्यक्रम में मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा सक्ती के सदस्यों को भी सहयोग देने की बात कही है। बंसल ने कार्यक्रम के अंतर्गत दो या दो से अधिक बेटियों वाले ऐसे अभिभावक, जिनका सम्मान के लिए नाम दर्ज हो चुका है, उन्हें 30 जुलाई को दोपहर एक बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचने एवं भाषण प्रतियोगिता के लिए कक्षा 9वीं से 12वीं तक की छात्राओं को भी समय पर पहुंचने का आग्रह किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें