चांपा. विधायक आदर्श ग्राम सिवनी में निर्मित उच्च स्तरीय पानी टंकी का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है। बताया जा रहा है कि पानी टंकी का निर्माण एक साल पहले ही हुआ है, बावजूद इसके टंकी में दरारें पड़ गई है, जिसके कारण पानी बह जा रहा है।
विधायक आदर्श ग्राम सिवनी में वैसे से समस्याओं की अंबार है, लेकिन ताजा मामला पानी टंकी से संबंधित है। ग्रामीणों को टेपनल के जरिए शुद्ध पानी मुहैया कराने के लिए यहां पानी टंकी का निर्माण एक साल पहले करवाया गया है, जिसका हैंडओवर चार महीने पहले ही ग्राम पंचायत को हुआ है, लेकिन टंकी स्तरहीन है। निर्माण सही नहीं होने के कारण टंकी में दरारें पड़ गई हैं, जिसके कारण पानी टंकी में जमा होने के बजाय बह जा रहा है। इस कारण ग्रामीणों को टंकी का लाभ नहीं मिल रहा है। सरपंच पूजा राठौर का कहना है कि मामले की शिकायत अधिकारियों से की गई है, लेकिन अधिकारियों ने अब तक पानी टंकी में सुधार कार्य नहीं करवाया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें