चंद्रपुर. नगर में संचालित सरस्वती शिशु मंदिर में मंगलवार को यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सरस्वती शिशु मंदिर प्रबंधन द्वारा कार्यक्रम में चंद्रपुर थाना प्रभारी प्रदीप आर्य को आमंत्रित कर बच्चों को यातायात नियमों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
मंगलवार की दोपहर भोजनावकाश के बाद स्कूल प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी आर्य ने यातायात नियमों की जानकारी दी तथा बच्चों को सदैव नियमों का पालन करने कहा। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 18 साल के बाद ही वैध लाइसेंस जारी होने पर वाहन चलाएं व दोपहिया वाहनों के चालन के समय अनिवार्य रूप से हेलमेट का उपयोग एवं यातायात नियमों का पालन करें। किशोर व बच्चों को लैंगिक अपराध के संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी आर्य ने कहा कि सदैव अपने प्रति सचेत रहे तथा ऐसी आशंका होने पर अभिभावक को तत्काल जानकारी दें। थाना प्रभारी आर्य के उद्बोधन को बच्चों ने ध्यान से सुना और सामूहिक स्वर में उनके बताए मार्ग पर चलने सहमति जताई। इस अवसर पर पत्रकार अजीत पाण्डेय, प्राचार्य भोजगिरी गोस्वामी, गोबिंद दुआन, वी पटेल, पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी व प्राचार्य पटेल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें