सक्ती. भाजपा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ प्रकोष्ठ नगर मंडल सक्ती द्वारा रविवार को बेटी प्रोत्साहन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में राज्य महिला आयोग अध्यक्ष हर्षिता पांडेय, विधायक डॉ. खिलावन साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष मेघाराम साहू, जिला महामंत्री अमर सुल्तानिया, प्रकोष्ठ की जिला सहसंयोजक अनुराधा शुक्ला, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रामावतार अग्रवाल, शिखा विकास शर्मा, रिपुसूदन राठौर शामिल हुए।
प्रकोष्ठ के संयोजक जगदीश बंसल व कन्हैया गोयल ने संयुक्त संचालन करते हुए कार्यक्रम की जानकारी दी। इस दौरान महिला आयोग अध्यक्ष पाण्डेय द्वारा चित्रकला, रंगोली, भाषण प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण किया गया। साथ ही बेटी जन्म को प्रोत्साहन देने 60 अभिभावकों का सम्मान किया गया। नारी शक्ति सम्मान अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में रचनात्मक कार्यो में विशेष योगदान के लिए मंजुला अग्रवाल, हेमलता बंसल, गुड्डी अग्रवाल, रिंकू अग्रवाल, ऋतु अग्रवाल, शारदा शर्मा, केडी गबेल, गीता देवी अग्रवाल, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति, मारवाड़ी महिला जागृति शाखा, राधा सखी पारीकर मंडल, भाजपा महिला मोर्चा नगर सक्ती, लायनेस क्लब सक्ती, प्रजापिता ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जगदीश बंसल, कन्हैया गोयल, मांगेराम अग्रवाल, विनोद बंसल, ऋषि गोयल, अमरलाल अग्रवाल, विमल किशोर अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, भवानी तिवारी, मानस अग्रवाल, रामनरेश यादव, सुरेश कृपलानी, आदित्य अग्रवाल राजा, मनोज सिसोदिया, अनिता सिंह, रीता पटेल, कामिनी सिंह परिहार, चंद्रकुमारी देवांगन, रीना गेवाडीन सहित अन्य लोगों का योगदान रहा।
विजेताओं को किया गया पुरस्कृत
मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा के तत्वावधान में भाजपा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ प्रकोष्ठ नगर मंडल सक्ती के सहयोग से श्रीराधाकृष्ण मंदिर सभागार में बेटी बचाओ बेटी-पढ़ाओ विषय पर स्कूली छात्राओं के लिए चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें नगर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों की करीब 80 छात्राओं ने प्रतियोगिता में सहभागिता निभाई। प्रथम एवं द्वितीय विजेता को कार्यक्रम में पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा सक्ती की पूर्व अध्यक्ष मंजूला अग्रवाल, शाखा अध्यक्ष आशा गोयल, गुडडी अग्रवाल, संगीता खेतान, रेखा अग्रवाल, सरोज अग्रवाल, मीनू अग्रवाल, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ प्रकोष्ठ के नगर संयोजक जगदीश बंसल, भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष कन्हैया गोयल, मायुमं रक्तदान संयोजक राजीव अग्रवाल, शुभम खेतान, शंकरलाल सिंघल, पूजा अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें