पहरिया लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
पहरिया लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 15 जून 2017

कलेक्टर को ज्ञापन सौंप उपसरपंच बोला-एसडीओ ने डकार दी राशि, ग्राम पंचायत नवगवां में सीसी रोड निर्माण का मामला

पहरिया. ग्राम पंचायत नवगवां के उपसरपंच ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर एसडीओ और इंजीनियर पर संगीन आरोप लगाए हैं। उपसरपंच का आरोप है कि उनके गांव में सीसी रोड निर्माण के लिए स्वीकृत चार लाख पचास हजार रुपए को दोनों अफसरों में डकार दिए हैं। इस वजह से गांव में अब तक सीसी रोड का निर्माण नहीं हो सका है। उपसरपंच की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए हैं।

शनिवार, 4 मार्च 2017

छिन गई पहरिया सरपंच की कुर्सी, अविश्वास प्रस्ताव में मिले केवल चार मत

पहरिया. ग्राम पंचायत पहरिया की महिला सरपंच के विरूद्ध पंचों द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर शनिवार की सुबह सम्मिलन की कार्यवाही हुई। पीठासीन अधिकारी ने पंचों का मतदान करवाया, जिसमें सरपंच के पक्ष में केवल चार पंचों ने मत डाला, जबकि 16 मत विपक्ष में पड़े।


बलौदा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पहरिया की महिला सरपंच संतोषी साहू की कार्यशैली से नाराज पंचों ने उनके विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाने की सूचना कलेक्टर तथा एसडीएम जांजगीर को दी थी। अविश्वास प्रस्ताव पर सम्मिलन की तिथि 4 मार्च रखी गई। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, बलौदा तहसीलदार, पंचायत निरीक्षक शनिवार को पुलिस बल लेकर पहरिया स्थित ग्राम पंचायत पहुंचे और सम्मिलन की कार्यवाही शुरू की। सरपंच संतोषी सहित अन्य पंचों को पहले उनकी बात रखने का अवसर दिया गया। इसके बाद मतदान करवाया गया। मतदान के बाद मतों की गणना हुई, जिसमें सरंपच को केवल चार मत प्राप्त हुआ, जबकि उसके विपक्ष में 16 पंचों ने मतदान किया। परिणाम बताते हुए तहसीलदार ने सरपंच संतोषी साहू के अविश्वास प्रस्ताव से पदच्युत होने की घोषणा की। इस तरह सरपंच संतोषी साहू की कुर्सी छिन गई।