शनिवार, 25 मार्च 2017

मानस गायन प्रतियोगिता में सुलेखा प्रथम

बिर्रा. दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर डभराखुर्द में आयोजित अखंड नवधा रामायण का मानस गायन प्रतियोगिता में लगभग 12 मानस मंडलियों ने भाग लिया, जिसमें सर्वश्रेष्ठ गायन व वादन के लिए मानस मंडली बलौदा से सुलेखा कंवर को प्रथम पुरस्कार 5001 रुपए, शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र व श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

द्वितीय केशव चंद्रा नगझर को 4001 रुपए व शील्ड, तृतीय कमलादेवी चंद्रा सकर्रा को 3001 रुपए व शील्ड, चतुर्थ  माहेश्वरी राताखार कोरबा को 2001 रुपए व शील्ड, पंचम सीमा सारंगढ़ को 1501 रुपए व शील्ड प्रदान किया गया। पुरस्कार वितरण में कार्यक्रम में पंडित कृष्णकुमार तिवारी, पं. जितेन्द्र तिवारी, सरपंच प्रतिनिधि नारायण चंद्रा, पुरूषोत्तम दास वैष्णव, लखन चंद्रा, शिवनाथ पटेल, शत्रुघन पटेल, रघुनाथ दास वैष्णव, खगेश्वर वैष्णव, जीतराम चंद्रा, सुरेश सहित नवधा समिति के सदस्य व ग्रामवासी उपस्थित थे। नवधा रामायण का समापन यज्ञ हवन, सहस्त्रधारा व ब्राह्मण भोज के साथ हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें