प्रदेश के 624 जनप्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं कार्यशाला में
जांजगीर-चांपा. स्टेशन रोड जांजगीर स्थित अग्रसेन भवन में शनिवार से भाजपा नगरीय निकायों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद व ऐल्डरमेनों की दो दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला शुरू हुई। इस कार्यशाला में बिलासपुर, रायपुर, सरगुजा, बस्तर व दुर्ग संभाग के 624 जनप्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। कार्यशाला के पहले दिन भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सहित कई पदाधिकारियों ने भाजपाईयों का मार्गदर्शन किया।
पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत राज्य के सभी नगरीय निकायों के भाजपा नगरपालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद एवं एल्डरमेनों का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग जांजगीर में शनिवार से आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, सांसद कमला देवी पाटले, नगरीय निकाय मंत्री एवं प्रभारी मंत्री अमर अग्रवाल, छग वन औषधि बोर्ड के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह, प्रशिक्षण वर्ग के प्रदेश प्रभारी एवं पूर्व विधायक बनवारी लाल अग्रवाल, हाऊसिंग बोर्ड के अध्यक्ष भुपेन्द्र सवन्नी, भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, भाजपा प्रदेश महामंत्री संतोष पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील सोनी सहित प्रदेश के वरिष्ठ नेतागण शामिल हो रहे हैं। अलग-अलग सत्रों में विभन्न विषयों पर प्रदेश भर से आए जनप्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह वर्ग 25 मार्च को सुबह 10 बजे से प्रारंभ हुआ। 26 मार्च रविवार की शाम इस कार्यशाला का समापन किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर, सरगुजा व बस्तर संभाग के लगभग 624 जनप्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें