शनिवार, 25 मार्च 2017

एएसपी ने मांगी माफी, कहा क्षमा करें, गलती हो गई

मामला तूल पकड़ता देख एसडीओपी मौके से चुपचाप खिसके

नवीन कदम@जांजगीर-चांपा. ठडग़ाबहरा में प्रस्तावित मेसर्स पारस पावर एण्ड कोल बेनिफिकेशन लिमिटेड की जनसुनवाई में तनातनी की स्थिति उस वक्त निर्मित हुई जब बलौदा नपं के वार्ड क्रमांक 10 निवासी एक पत्रकार अपना पक्ष रख रहे थे, तभी एसडीओपी वहां पहुंचे और जबरिया उनके हाथ से माइक छीन ली। इससे माहौल गरमा गया और जनसुनवाई स्थल पर मौजूद सैकड़ों लोग शासन-प्रशासन और कोलवाशरी प्रबंधन के खिलाफ लामबंद हो गए। 

जनसुनवाई स्थल पर हंगामा होता देख एएसपी चंद्रा तत्काल वहां पहुंचे और हालचाल जाना। इस दौरान लोगों ने उन्हें बताया कि वार्ड क्रमांक एक निवासी हितेश गौरहा शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रख रहे थे, जिन्हें पुलिसिया भय दिखकर माइक के सामने से खदेड़ दिया गया, यह ज्यादती है। लोगों ने कहा कि एसडीओपी राय मौके पर आए और हितेश गौरहा से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। मगर मामला तूल पकड़ता देख एसडीओपी राय पहले से ही वहां से खिसक गए थे। बताया जाता है कि वे मंच के पीछे बैठे हुए थे। जबकि इस आक्रोशित लोग उनसे माफी मंगवाने की जिद पर अड़े हुए थे। 

ऐसे में एएसपी चंद्रा ने पुलिस प्रशासन का जिम्मेदार अफसर होने का हवाला देते हुए सार्वजनिक रूप से इस घटना को लेकर माफी मांगी। एएसपी चंद्रा ने कहा कि एसडीओपी राय से गलती हो गई, इसके लिए वे स्वयं क्षमा प्रार्थी हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अब ऐसी गलती भविष्य में नहीं होगी, तब जाकर मामला शांत हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें