सिद्धार्थ को पामगढ़, रजक को सक्ती तथा किरण को शिवरीनारायण की कमान
प्रतियोगिता एक अप्रैल से शुरू होगी। गत दिवस ड्रीम पाइंट में आयोजित एक समारोह में प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं स्व. सिंह के सुपुत्र राघवेंद्र सिंह की विशेष उपस्थिति में संघ द्वारा चयनित चौसठ अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के खिलाडिय़ों को आठ टीमों में बाटा गया। सभी टीमों के फ्रेंचाइज ओनर ने चिट के माध्यम से अपनी टीमों के लिए 8 खिलाडिय़ों का चयन किया। स्पर्धा में शामिल नई टीमों की ओर से गुलजार सिंह, अनिल तिवारी तथा जितेंद्र सिंह ने हिस्सा लिया। इस दौरान अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अजय केशरवानी ने टीमों को दो पुल में बांटा। प्रत्येक पुल की विजेता दो टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी। पुल के मैच लीग पद्धति से खेली जाएगी, जिसमें प्रत्येक टीम को तीन मैच खेलने अनिवार्य है। जिला संघ के चेयरमैन राजेश पांडेय, अध्यक्ष विनोद नेमी, सचिव संस्कार द्विवेदी, जिला बास्केटबॉल कारपोरेशन के अध्यक्ष भैरव मिश्रा, सचिव विजेंद्रसिंह, उपाध्यक्ष द्वय विवेक सिंह एवं राजेश राठौर, अशोक साहू ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर अजय मिश्रा, एसबी साहू, सौरभ सिंह, पलाश चंदेल, प्रदीप सिंह, प्रिंस शर्मा, प्रीतम दास, सुधीर राजपाल, आलोक सिंह, चूडामणी राठौर सहित सभी टीमों के प्रतिनिधि सदस्य एवं पत्रकार उपस्थित रहे।
रोमांचक होगी स्पर्धा-राघवेन्द्र
अकलतरा के राघवेंद्र सिंह पिता की स्मृति में पुरस्कार दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष एक अलग तरह की सोच के साथ जिला बास्केटबॉल संघ का आयोजन बेहद सफल रहा था। टीम के ऑक्शन में शामिल होना और खिलाडियों का परिचय प्राप्त करना बेहतर अनुभव रहा। सिंह के अनुसार सभी टीमे मजबूत दावेदार हैं और प्रतियोगिता संघर्ष में होने की पूरी संभावना है। हर मैच देखने लायक होगा।
चुनौती के लिए तैयार टीम चैतन्य
चैतन्य चॉपर्स पामगढ़ के ओनर वीरेन्द्र तिवारी ने कहा कि टीम चुनौती के लिए तैयार है। ऑक्शन के बाद पामगढ़ की कमान सिद्धार्थ चौहान को दी गई है, जो पिछले वर्ष प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रह चुके हैं। इसके साथ ही शाश्वत शिवरीनारायण के कप्तान किरणपाल सिंह तथा सक्ती स्पाक्र्स के कप्तान रजत बनाए गए हैं।
सक्ती की होगी धमाकेदार जीत
सक्ती स्पार्कस् के ओनर विधायक खिलावन साहू ने अपनी टीम के विजय की संभावना जाहिर की है। टीम के संयोजक चूडामणी व अमित राठौर के हवाले से बताया है कि टीमें एक ही कैलिबर की हैं पर जीतेगा वही, जिसके खिलाड़ी एकजुट होकर खेलेंगे। हम इसी एकता व सम्मिलित प्रयास से पहले बार में ही जीत के प्रबल दावेदार हैं।
शाश्वत चैंपियन टीम-विनोद
शिवरीनारायण की शाश्वत टाईगर्स के ओनर विनोद तिवारी भी जीत के लिए आश्वस्त हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता की आरंभिक गतिविधियों में ही टीम आगे बढ़ रही है तो जीत भी दूर नहीं है। प्रतियोगिता कठिन है इसलिए हम पूरी तैयारी कर रहे हैं। कोई भी मैच टीम नहीं हारेगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें