सोमवार, 20 मार्च 2017

मोमबत्ती की रोशनी में बावनपरी का ले रहे थे मजा, पकड़े गए

ग्राम टेमर के चनवारी खार में छह जुआरियों से 34 हजार 3 सौ रुपए जब्त

 

जांजगीर-चांपा. ग्राम टेमर चनवारी खार के पास जुए के फड़ पर दबिश देकर पुलिस ने छह जुआरियों से 34 हजार 3 सौ रुपए नकद सहित बावनपत्ती ताश जब्त किया है।

सक्ती पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम टेमर के चनवारी खार में जुए की फड़ लगी है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई। पुलिस ने मौके से टेमर निवासी भीमराज पटेल पिता कृष्णलाल पटेल, खेमराज दुबे पिता चंद्रभूषण दुबे, सक्ती वार्ड क्रमांक 4 निवासी आयुष सोनी पिता राजकुमार सोनी, सिंघनसरा निवासी परसराम राठौर पिता कन्हैयाराम राठौर, बोइरडीह निवासी हिमाचल कुर्रे पिता छेदीलाल कुर्रे तथा सक्ती वार्ड क्रमांक 16 निवासी आशीष सिंह ठाकुर पिता रघुराज ठाकुर को जुआ खेलते पकड़ा। कुछ जुआरी पुलिस को देखकर भागने में सफल रहे। पकड़े गए आरोपियों की विधिवत तलाशी ली गई। इस दौरान 34 हजार 3 सौ रुपए नकद, 52 पत्ती ताश, एक पुरानी बोरी, अधजली मोमबत्ती तथा माचिस जब्त किया गया। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की कार्रवाई की गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें