नवीन कदम@बलौदा. पर्यावरणीय जनसुनवाई के दौरान क्षेत्रवासियों ने मंच पर बैठी क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी अनिता सावंत से कोलवाशरी के संबंध में विस्तृत जानकारी मांगी, क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी सावंत ने कहा कि जनसुनवाई के संबंध में आसपास के ग्रामों में पहले से ही जानकारी दी जा चुकी है।
उन्होंने कहा कि ग्राम में खुलने वाली कोलवाशरी के संबंध में नियमानुसार प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। इतना सुनकर लोग भडक़ उठे। लोगों ने कहा कि कोलवाशरी ग्राम में नहीं, बल्कि नपं बलौदा में स्थापित हो रहा है। इतनी जानकारी भी आप लोग को नहीं है और जनसुनवाई कराने आए हैं।
जनसुनवाई के दौरान एक महत्वपूर्ण बात यह भी सामने आई कि इधर अधिकांश लोग पुलिस और प्रशासनिक अफसरों से उलझे हुए थे, वहीं दूसरी ओर मौका देखकर क्षेत्र की कई महिला समूह की महिलाओं ने कोलवाशरी के पक्ष में अपनी लिखित सहमति दे दी। महिला समूह की महिलाओं ने जो सहमति पत्र अधिकारियों को सौंपे, उन सबके प्रारूप एक ही थे। महिलाओं ने केवल उनमें अपने हस्ताक्षर अथवा अंगूठे के निशान लगाए थे। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि कोलवाशरी प्रबंधन ने उन्हें भी मुंहमांगी रकम देकर अपने पक्ष में किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें