दो साल से जमा नहीं हुई है सीपीएफ की राशि
जांजगीर-चांपा. नगर पालिका जांजगीर-नैला के प्लेसमेंट कर्मियों ने दो वर्षो की सीपीएफ राशि की मांग को लेकर कलेक्टर व सीएमओ को ज्ञापन सौंपा और सीपीएफ की राशि शीघ्र जमा कराने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर 20 मार्च से काम बंदकर पालिका प्रशासन की वादा खिलाफी के विरोध में धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।नगर पालिका जांजगीर-नैला के प्लेसमेंट कर्मचारियों ने सीपीएफ राशि की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया है कि नगर पालिका में अनुबंधित ठेकेदार व तत्कालीन सीएमओ द्वारा सीपीएफ की राशि का आहरण कर अपने व्यक्तिगत हित में उपयोग किया गया। इस मुद्दे को लेकर कई बार कलेक्टर व वर्तमान सीएमओ को ज्ञापन सौंप कर विरोध किया जा चुका है, बावजूद इसके अब तक इस ओर कोई पहल नहीं की गई है। इस समस्या को लेकर कलेक्टर व तत्कालीन सीएमओ से प्लेसमेंट कर्मचारियों की सीपीएफ राशि उनके खाते में जमा कराकर उसकी पूरी जानकारी संबंधित को दिए जाने की मांग पिछले 2 वर्षो से की जा रही है, मगर अब तक प्लेसमेंट कर्मचारियों को सीपीएफ राशि के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। ऐसे में नगर पालिका के प्लेसमेंट कर्मचारियों ने पालिका प्रशासन की उदासीन रवैए को लेकर पालिका प्रशासन की वादा खिलाफी के विरोध में 20 मार्च से काम बंद कर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी और ज्ञापन सौंपा है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें