शनिवार, 4 मार्च 2017

तब फैली सनसनी, जब फंदे पर लटकती मिली लाश

जांजगीर-चांपा. खार के पेड़ में अधेड़ की लाश मिलने पर ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के परिजनों को इसकी सूचना दी। परिजनों को सूचना मिलने पर वे सीएचसी पहुंचे और हत्या की आंशका जताते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस की घण्टों समझाइश के बाद परिजन शांत हुए।
पुलिस के अनुसार नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरा में केनाचकर खार में शुक्रवार की सुबह 8 बजे ग्रामीणों को पेड़ पर एक अधेड़ की लटकती हुई लाश दिखी। लाश घुटने के बल जमीन पर थी। घटना की सूचना मिलने पर यहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव के पास रखे उसके कपड़े से उसकी पहचान बाजारपारा जांजगीर निवासी सुनील टण्डन पिता साधूराम टण्डन के रूप में की गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को सीएचसी नवागढ़ पहुंचाया और इसकी सूचना परिजनों को दी। घटना की सूचना मिलने पर परिजन सीएचसी नवागढ़ पहुंचे और सुनील की हत्या की आंशका जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर यहां पुलिस सदलबल मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाइश दी, तब जाकर देर शाम शव का पीएम किया गया। इस संबंध में थाना प्रभारी आरजी देवांगन का कहना है कि परिजनों ने युवक की हत्या होने की आंशका जताई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें