चांपा. शहर के गौरव पथ के किनारे नए बस स्टैण्ड के सामने जिला प्रशासन एवं नगर पालिका द्वारा देशी शराब दुकान का नया भवन बनाया जा रहा है। इसके लिए भूमि का डायवर्सन व भवन निर्माण की अनुमति भी नहीं ली गई है।
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा भवन निर्माण के लिए ढेर सारे कायदे कानून आम लोगों के लिए बनाए गए हैं। शराब दुकान निर्माण के लिए इन नियमों को ताक पर रखकर चांपा के महाराणा प्रताप बस स्टैण्ड के सामने नए भवन का निर्माण किया जा रहा है। ज्ञात हो कि अग्रसेन भवन बेरियर मार्ग पर संचालित देशी शराब दुकान को बस स्टैण्ड के सामने स्थानांतरित किया जाना प्रस्तावित है। यहां रहने वाले लोग व जनप्रतिनिधि तथा अधिवक्ता प्रस्तावित शराब दुकान का विरोध कर रहे हैं, मगर गौरव पथ में शराब दुकान का निर्माण शुरू हो गया है। जानकारी के अनुसार, जिस जमीन पर शराब दुकान बनाया जा रहा है वह कृषि भूमि है और आवासीय प्रयोजन के लिए उसका डायवर्सन नहीं कराया गया, जबकि आम आदमी एक छोटा सा घर बनाता है तो उसे डायवर्सन के लिए साल भर चक्कर काटना पड़ता है। गौरव पथ पर शराब बिक्री की बात सोचकर ही नगरवासी आक्रोशित है। वहीं नगर पालिका अवैध निर्माण को प्रोत्साहन दे रही है। शहर के समाजसेवी संस्था, आमजन व कई राजनीतिक संगठनों ने भी इस शराब दुकान निर्माण का विरोध किया है।

कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन
जिला मुख्यालय जांजगीर के अग्रसेन मार्ग में प्रस्तावित अंग्रेजी शराब दुकान के विरोध में कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में इस मार्ग पर शराब दुकान नहीं खोलने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला पंचायत के पूर्व सदस्य दिनेश शर्मा, शरद मोदी, डॉ. अजय गुलाबानी, संजय अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, जिला युकां अध्यक्ष प्रिंस शर्मा, ललित सिंघल, रवि शर्मा, रवि जैन, महेन्द्र दीपानी, प्रवीण पाण्डेय, हरिश शीतलानी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें