छह वर्षीया बच्ची से अनाचार का आरोपी हुआ गिरफ्तार
बलौदा. बेर खिलाने का बहाना बनाकर छह वर्षीय बच्ची को बाहर ले जाने व अनाचार करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना आज बलौदा थाना अंतर्गत की है।
पुलिस के अनुसार, विष्णु साहू पिता हेमलाल साहू शुक्रवार की सु
बह लगभग 6-7 बजे गांव के एक होटल में चाय पीने गया था। वह चाय पीने के बाद होटल संचालक की छह वर्षीय बालिका को बेर खिलाने का बहाना बनाकर उसे साथ ले गया। वह बालिका को गांव के सुनसान स्थान पहरी के पास ले गया और उससे अनाचार किया। इसके बाद वह वहां बालिका को छोडक़र भाग गया। कुछ समय बाद बच्ची रोती बिलखती अपने परिजनों के पास पहुंची। उसके कपड़े व बाल बिखरे हुए थे, उसकी हालत देखकर परिजन स्तब्ध रह गए। वह डरी हुई थी और किसी से कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं थी। इसके बाद परिजनों ने आरोपी की तलाश शुरू की। आरोपी गांव में ही पकड़ा गया। इसकी सूचना कोटवार को दी गई। कोटवार ने इसकी सूचना बलौदा थाने में दी। सूचना पर बलौदा थाना प्रभारी हरिश टाण्डेकर ने बच्ची को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा व आरोपी के खिलाफ मामला पंजीबद्घ कर उसे गिरफ्तार किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें