अकलतरा एजुकेशन ट्रस्ट का चुनाव कार्यक्रम हुआ संपन्न
अकलतरा. स्थानीय राजेन्द्र कुमार सिंह उच्चतर माध्यमिक शाला एवं धीरेन्द्र कुमार सिंह प्राथमिक शाला के संचालक संस्था अकलतरा एजुकेशन ट्रस्ट का चुनाव रविवार को निर्विरोध संपन्न हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार बजरंग केडिय़ा चुनाव अधिकारी के रूप में उपस्थित थे।
चुनाव में जहां पूर्व विधायक सौरभ सिंह को पुन: अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। वहीं ईश्वर ख्ंांडलिया को पुन: सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई। उल्लेखनीय है कि सौरभ सिंह लगातार दूसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। वहीं ईश्वर खंडेलिया को लगातार आठवीं बार संस्था का सचिव चुना गया है। अन्य पदाधिकारियों में राजकुमार गुप्ता उपाध्यक्ष, अशोक अग्रवाल कोषाध्यक्ष, विकास केडिय़ा आय-व्यय निरीक्षक एवं अविनाश लाटा को सहसचिव चुना गया। साथ ही चंद्रमोहन सब्बरवाल, नारायण अग्रवाल, विष्णु प्रसाद छपारिया, देवेन्द्र कुमार जैन, पंकज दोशी, अविनाश मिश्रा, अरविंद जैन, स्वपनिल जैन, निखिल कौशिक, हेमंत सिंह बैस एवं मदन जैन को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि सन् 1954 से संचालित इस संस्था में कभी भी मतदान नहीं हुआ है। सदा ही सर्वसम्मति से निर्वाचन हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें