सोमवार, 6 मार्च 2017

कोलकाता के श्याम भजन गायक सुरों से सजाएंगे महफिल

बाराद्वार के श्रीराधा मदन मोहन मंदिर में दो दिवसीय महोत्सव आठ से

जांजगीर-चांपा. नगर पंचायत बाराद्वार के श्रीराधा मदन मोहन मंदिर में गोस्वामी गोबिंद बाबा के सानिध्य में श्याम प्रभु खाटू वाले का दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव 8 एवं 9 मार्च को मनाया जाएगा। इस महोत्सव में कोलकाता के श्याम भजन गायक अपनी सुरों से महफिल सजाएंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो दिवसीय इस महोत्सव में कोलकाता के श्याम भजन गायक नेहा साव, रमाकांत सराफ, विजय अग्रवाल सहित अन्य लोगों द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।  पवन कृष्ण गोस्वामी ने बताया कि इस वर्ष 131 सवामनियॉ लगेंगी। महोत्सव के पहले दिन आठ मार्च को शाम चार बजे नगर में विशाल निशान यात्रा निकाली जाएगी एवं श्रीश्याम भजनामृत वर्षा श्यामा कुंज में आयोजित की गई है। आचार्य बांके बिहारी गोस्वामी ने बताया कि आठ मार्च को सुबह पांच बजे गोस्वामी गोबिंद बाबा के सानिध्य में श्याम प्रभु का दुग्धाभिषेक के साथ महोत्सव आरंभ होगा। इसके बाद श्याम बाबा का श्रृंगार, 9 बजे अखंड ज्योति पाठ, शाम 4 बजे विशाल निशान शोभायात्रा श्यामा कुंज से निकलकर नगर भ्रमण करते हुए श्रीराधा मदन मोहन मंदिर पहुंचेगी, जहां 15 सौ श्याम भक्त निशान यात्री अपने अपने निशान खाटू वाले बाबा को अर्पित कर अपनी मनोकामनाएं अर्जी में लिखकर चढ़ाएंगे। रात आठ बजे से छप्पन भोग दर्शन के बाद श्रीश्याम भजनामृत वर्षा श्यामा कुंज हाल में आरंभ होगी। समारोह के दूसरे दिन नौ मार्च को सुबह सात बजे अखंड ज्योतिए 11 बजे महाआरती, भंडारा दोपहर 12 बजे से आरंभ होगा। आयोजन को सफल बनाने चार मार्च को श्री राधा मदन मोहन मंदिर में आयोजन प्रमुख गोस्वामी गोबिंद बाबा ने ने बैठक ली। बैठक में नगर की महिलाओं को श्याम महोत्सव के सफल आयोजन के लिए सहयोग करने कहा गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें