जांजगीर-चांपा. केन्द्र सरकार हर क्षेत्र में आधार कार्ड को जोडऩे के लिए लगातार हर संभव प्रयास कर रही है। अब सरकार ने एक नया निर्देश जारी किया है, जिसके तहत देश के सभी मोबाइल नंबर आधार कार्ड से जोड़े जाएंगे। डिपाटमेंट ऑफ टेलीकॉम ने सभी मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से जोडऩे को कहा है। टेलीकॉम कंपनियों को यह काम 6 फरवरी 2018 तक पूरा करना है। यानी इस दिन तक ग्राहकों के मोबाइल आधार से नहीं जोड़े जाते हैं तो नंबर बंद भी हो सकता है।
डिजिटल इंडिया की ओर बढ़ रहे देश में अब आने वाले दिनों में हर नागरिक का पहचान पत्र सिर्फ आधार कार्ड ही होगा। आधार कार्ड अब ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड और ऐसे तमाम दस्तावेजों की जगह ले लेगा। केन्द्र सरकार ने मोबाइल नंबरों को आधार कार्ड से जोडऩे के लिए निर्देश जारी किए हैं। दूरसंचार विभाग ने सभी दूरसंचार कंपनियों को नोटिस जारी करके कहा है कि देश में मौजूद सभी मोबाइल नंबरों को केवाईसी प्रोसेस के जरिए दोबारा से सत्यापन करवाया जाए। केवाईसी में आधार कार्ड को भी जोड़ा जाएगा। दूरसंचार विभाग ने निर्देश जारी कर कहा है कि यदि किसी नंबर का सत्यापन नहीं होता है या फिर आधार नंबर से नहीं जोड़ा जाता है तो वह नंबर 6 फरवरी 2018 के बाद बंद हो जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें