शुक्रवार, 14 अप्रैल 2017

भारतरत्न डॉ. भीम राव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर सांसद पाटले ने किया डिजीधन मेले का शुभारंभ

जांजगीर-चांपा. भारतरत्न डॉ. भीम राव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को लोकसभा सांसद कमला देवी पाटले ने दीप प्रज्ज्वलित कर बीडी महंत बालोद्यान में एक दिवसीय डिजीधन मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पाटले ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर स्वयं संघर्ष करते हुए समाज से भेदभाव मिटाने और गरीबी दूर करने की दिशा में जीवन पर्यन्त कार्य करते रहे। इस महान विभूति के जन्मदिवस को आज पूरे देश में समरसता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। 

सांसद पाटले ने कहा कि डॉ. भीमराव के सपने को साकार करने और उनके विचारो से प्रेरणा लेकर देश डिजीटल इकानॉमी की ओर आगे बढ़ रहा है। उनके नाम पर भीम एप्प बनाया गया है, जिससे केवल अंगूठे के जरिए खरीदी-बिक्री कर भुगतान किया जा सकता है। 


इस एप्प के संचालन के लिए नेट की जरूरत नहीं है और यह एप्प भष्ट्रचार से मुक्त समाज बनाने में मददगार साबित होगा। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन ने डिजीटल पेमेन्ट के विभिन्न साधनों जैसे-पॉस मशीन, यूपीआई, यूएसएसडी आदि की जानकारी दी। नगरपालिका परिषद जांजगीर-नैला की अध्यक्ष मालती देवी रात्रे, जिला पंचायत सीईओ अजीत बसंत कार्यक्रम में उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें