जांजगीर-चांपा. डिजीधन और भीम एप के बारे में महाराष्ट्र के नागपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए जा रहे उद्बोधन को लाइव सुनने के लिए शुक्रवार को बीडी महंत बालोद्यान में प्रोजेक्टर की व्यवस्था की गई थी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब डिजीधन गरीबों की आवाज बनेगा। डिजीधन भ्रष्टाचार के खिलाफ सफाई अभियान है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कम कैश जीवन में काफी महत्व रखता है। कम कैश की ओर देश को लेकर चले और इस क्रांति के हम सभी सिपाही बने। उन्होंने कहा भीम एप्प अर्थव्यवस्था के महारथी के रूप में काम करेगा। केवल अंगूठे का उपयोग कर इस एप से भुगतान किया जा सकता है। पास में पैसे रखने की जरूरत नहीं है। अनपढ़ होने की निशानी अंगूठा आज हमारी शक्ति का केन्द्र बिंदु बनता जा रहा है। तकनीकी ने अंगूठे को ताकतवर बना दिया है।
प्रधानमंत्री ने युवाओं को भीम आधार के जरिए आगे बढक़र भष्ट्राचार दूर करने में सहायता करने की अपील की। प्रधानमंत्री ने भीम एप्प से लोगों को जोडऩे के लिए युवाओं को आमंत्रित करते हुए कहा कि एक व्यक्ति को भीम एप्प से जोडऩे पर उस युवा के खाते में इनाम स्वरूप दस रुपए दिए जाएंगे। इस प्रकार प्रति व्यक्ति दस रुपए के हिसाब से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इससे वेकेशन के दिनों में युवा दस से बारह हजार रुपए कमा सकते हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें