जांजगीर-चांपा. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अनुशंसा पर प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष ने बिलासपुर लोकसभा की पूर्व प्रत्याशी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री तान्या अनुरागी को प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी का महासचिव नियुक्त किया है।
प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी से बुधवार की शाम जैसे ही नए पदाधिकारियों के नियुक्ति की सूची जारी हुई और उसमें महासचिव के पद पर तान्या अनुरागी का नाम दिखा, वैसे ही जिले में हर्ष का माहौल निर्मित हो गया।
ज्ञात हो कि तान्या अनुरागी बिलासपुर लोकसभा से पूर्व में कांग्रेस की प्रत्याशी रहकर बेहतर प्रदर्शन कर चुकी है। नगरपालिका परिषद जांजगीर-नैला के लिए हुए अध्यक्ष पद के चुनाव में भी उन्होंने कांग्रेस से चुनाव लडक़र बेहतर प्रदर्शन किया था।
उनकी नियुक्ति से कांग्रेसियों के अलावा आमलोगो में हर्ष व्याप्त है। दैनिक नवीन कदम से चर्चा में उन्होंने बताया कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर वह खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगी। उन्होंने बताया कि महिलाओं के हित एवं उनके अधिकारों के लिए जल्द ही सडक़ की लड़ाई लड़ी जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें