जांजगीर-चाम्पा. विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सात अप्रैल को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. एस भारतीदासन के निर्देश के अनुसार कचहरी चौक जांजगीर से सुबह सात बजे मतदाता जागरूकता रैली निकाली जाएगी।
रैली बिसाहू दास महंत स्मृति उद्यान तक जाएगी। इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस का विषय वस्तु ‘आइये अवसाद पर चर्चा करें’ (डिप्रेसन: लेट्स टॉक) रखा गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर शुक्रवार की सुबह 8.30 बजे से क्विज प्रतियोगिता, मतदाता जागरूकता, परिचर्चा और अन्य प्रतियोगिता आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. भारतीदासन, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजीत वंसत, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी एस अहिरवार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वी जयप्रकाश, सिविल सर्जन डॉ. बीएस चंदेल, डॉ. आरडी गुप्ता, जिला कार्यक्रम प्रबंधक गिरीश कुर्रे, स्वीप नोडल अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा जिला निर्वाचन कार्यालय के सभी कर्मचारी शामिल रहेंगे।
640 विद्याार्थियों एवं प्रशिक्षार्थियों की सहभागिता
विश्व स्वास्थ्य दिवस एवं मतदाता जागरूकता रैली में 13 संस्थाओं के लगभग 640 विद्याार्थियों एवं प्रशिक्षार्थियों की सहभागिता होगी। इनमें मुख्यत: जीएनएम, बीएससी नर्सिग, लाइवलीहुड कॉलेज, जिला प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), शासकीय कन्या गट्टानी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय जांजगीर, ज्ञानोदय विद्यालय, ज्ञानदीप विद्यालय, ज्ञान भारती विद्यालय, विवेकानंद विद्यालय, जिज्ञासा विद्यालय, डीपी केशरवानी विद्यालय, सूर्या कॉलेज ऑफ नर्सिग एवं महाराणा प्रताप कॉलेज ऑफ नर्सिग के विद्यार्थी शामिल हैं। रैली के सुव्यवस्थित संचालन के लिए संबंधित संस्थाओं के प्राचार्यों को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें