बुधवार, 5 अप्रैल 2017

आरोपी बोला, पहली पत्नी को खा गई फिरतीन बाई, दूसरी को खाना चाहती थी, इसलिए कर दी हत्या

कटनई गांव में वृद्धा की हत्या का आरोपी हुआ गिरफ्तार, जादू-टोना के संदेह पर हुई थी हत्या


जांजगीर-चांपा. ग्राम कटनई में एक वृद्धा की निर्मम हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जादू-टोना की शंका पर आरोपी ने वृद्धा की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को जेल दाखिल करवा दिया है।


अकलतरा पुलिस ने बताया कि ग्राम कटनई निवासी वृद्धा फिरतीन बाई की अज्ञात आरोपियों ने बीते 31 मार्च की रात निर्मम हत्या कर दी थी। घटना के दौरान वृद्धा घर पर अकेली थी, जबकि उसके परिजन पूजा अर्चना में शामिल होने बाहर गए हुए थे। वारदात के दूसरे दिन पुलिस ने मौका मुआयना कर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध हत्या का अपराध दर्ज किया और मामले की छानबीन शुरू की। हत्या की गुत्थी सुलझाने पुलिस ने कई मुखबिर भी लगाए थे। वहीं क्राइम ब्रांच की टीम भी बारीकी से जांच कर रही थी। 


मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने गांव के संदेही राकेश कैवत्र्य को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह गोलमोल जवाब देने लगा। पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी राकेश ने बताया कि उसकी पहली पत्नी पर मृतका फिरतीन बाई ने जादू टोना किया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। फिरतीन बाई उसकी दूसरी पत्नी पर भी जादू-टोना करना चाहती थी, जिसके कारण उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने लूट में प्रयुक्त बत्ता तथा मृतका से लूटे गए गहने बरामद कर लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें