शुक्रवार, 14 अप्रैल 2017

क्रांतिकारी शिक्षक पंचायत संघ ने जिपं सीईओ को सौंपा ज्ञापन

जांजगीर-चांपा. क्रांतिकारी शिक्षक पंचायत संघ ने महिला प्रकोष्ठ की प्रांताध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष शांति थवाईत एवं शैक्षणिक जिला सक्ती के जिलाध्यक्ष सन्तन भैया की अगुवाई में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजीत वसंत से मुलाकात कर उन्हें विभिन्न मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा।


इस दौरान डभरा ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश घृतलहरे, मालखरौदा ब्लॉक अध्यक्ष वरूण सोनवानी, उपाध्यक्ष एनपी टंडन उपाध्यक्ष, सहसचिव मुन्ना सिदार, अकलतरा ब्लॉक अध्यक्ष धनंजय अजय मौजूद थे। 

संघ के पदाधिकारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर सीईओ अजित बसंत को ज्ञापन सौंपा, जिस पर सीईओ ने कुछ मांगों पर तत्काल एवं कुछ पर जल्द ही निराकरण करने का आश्वासन दिया। सीईओ को सौंपे गए ज्ञापन में डभरा विकासखंड में शिक्षाकर्मी रहे हीरालाल जगत के निधन पर उनके लिए अग्रेशिया राशि का भुगतान दो दिन के भीतर किए जाने, जिले में शिक्षाकर्मियों की सेवा पुस्तिका के संधारण के लिए शीघ्र ही कैम्प आयोजित करने, शीघ्र ही लंबित एरियर्स की राशि के लिए आवंटन की मांग एवं भुगतान, लंबित वेतन भुगतान शीघ्र ही दिलाने आदि का उल्लेख किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें