जांजगीर-चांपा. मुलमुला पुलिस ने प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक रश्मित कौर चावला के नेतृत्व में ग्राम झलमला निवासी एक युवक की बाड़ी में दबिश देकर 24 बोतल देसी शराब बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार, मुलमुला पुलिस को मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम झलमला निवासी जोगेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने अपने घर के पीछे बाड़ी में बिक्री करने के लिए बड़ी मात्रा में देसी शराब छिपाकर रखा है। मुलमुला थाना प्रभारी ने इस सूचना से पुलिस अधीक्षक अजय यादव तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा को अवगत कराया।
दोनों अफसरों के निर्देश एवं एसडीओपी अशोक शर्मा के मार्गदर्शन में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक रश्मित कौर चावला ने हमराह स्टॉफ के साथ ग्राम झलमला पहुंचकर तय ठिकाने पर घेराबंदी कर छापा मारा। इस दौरान जोगेन्द्र कुमार (27) पिता कलीराम सूर्यवंशी की बाड़ी से दो खाखी रंग के कार्टून में भरा 24 बोतल देसी प्लेन शराब बरामद हुआ। जब्तशुदा शराब की कीमत 4800 रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी जोगेन्द्र सूर्यवंशी को धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक चावला के साथ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विजय चौधरी, प्रधान आरक्षक भुनेशराम साहू, आरक्षक राघवेन्द्र सिंह तथा राधेश्याम शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें