जैजैपुर. नगर पंचायत जैजैपुर के अध्यक्ष पद के लिए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) से चुनाव लड़ रही मीना महेन्द्र चंद्रा मेरी बहु है। मैं अपनी बहु के लिए यहां वोट मांगने आया हूं। मुझे उम्मीद है कि जैजैपुर के मतदाता मुझे निराश नहीं करेंगे और बहु मीना को भारी बहुमत से विजयी बनाएंगे। ये बातें प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के सुप्रीमो अजीत जोगी ने बुधवार की दोपहर नगर पंचायत जैजैपुर में आयोजित जंगी सभा में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही।
जैजैपुर के दशहरा मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जोगी ने आगे कहा कि प्रदेश की जनता मौजूदा सरकार के वायदों से ऊब चुकी है। राज्य में सत्तासीन रमन सरकार सभी मामलों में विफल साबित हुई है। इसलिए प्रदेश की जनता की आस अब उनकी पार्टी पर टिकी हुई है। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने एक वर्ष की अवधि में प्रदेश की जनता के हितों के लिए लड़ाई लड़ी है। यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक प्रदेश में सत्ता परिवर्तन नहीं हो जाता। अपने चिरपरचित अंदाज में जोगी ने कहा कि जिस तरह उनकी पार्टी को लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है, उससे यह तय है कि छत्तीसगढ़ राज्य में अगली सरकार जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) की ही बनेगी।
जोगी ने कहा कि नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रही मीना महेन्द्र चंद्रा उनकी बहु हैं, जिनके लिए मतदाताओं से समर्थन और आशीर्वाद मांगने वे स्वयं आए हैं। उन्होंने मतदाताओं से आग्रह करते हुए कहा कि आप इन्हें अपना कीमती वोट देकर विजयी बनावें, तभी नगर का विकास संभव है। सभा के दौरान जोगी ने बीच-बीच में शेरों-शायरी पढक़र समा बांधा। दशहरा मैदान में आयोजित सभा में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री जोगी को सुनने के लिए नगर सहित जिले भर से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। इस दौरान आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं सहित जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारी मौजूद थे।
कांग्रेस में अब कभी नहीं लौटूंगा-जोगी
‘दैनिक नवीन कदम’ से चर्चा के दौरान जनता कांग्रेस छतीसगढ़ के सुप्रीमो और प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने कहा कि वे अब कभी भी कांग्रेस में नहीं लौटेंगे। जोगी ने कहा कि अगर 2018 के चुनाव में
उनकी पार्टी की सरकार बनी तो किसानों के लिए नई-नई योजनाएं बनाएगी और किसानों का धान 2500 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पूरी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उनके लगातार कांग्रेस में लौटने की बात पर जोगी ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस में वापसी के लिए नई पार्टी नहीं बनाई है। उन्होंने कहा कि वे अब कभी भी कांग्रेस में वापसी नहीं करेंगे। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव की इस बात को भी सिरे से नकारते हुए कहा कि वे कभी भी राजनीति से संन्यास नहीं लेंगे। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को चतुर बनिया कहे जाने के बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बयान पर जोगी कांग्रेस सुप्रीमो अजीत जोगी ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा है कि महात्मा गांधी राष्ट्रपिता हैं, लिहाजा उनके लिए ऐसा संबोधन उनका अपमान है। अमित शाह के बयान पर निंदा करते हुए जोगी ने सार्वजनिक माफी मांगें जाने की मांग की।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें