जांजगीर-चांपा. केन्द्रीय विद्यालय जांजगीर के 11 खिलाडिय़ों का चयन क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। खेल प्रतियोगिता केन्द्रीय विद्यालय दुर्ग और रायपुर में आयोजित हो रही हैं। केन्द्रीय विद्यालय जांजगीर की प्रभारी प्राचार्य संगीता लूथर ने बताया कि केन्द्रीय विद्यालय संगठन द्वारा क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता 2017 का आयोजन किया जा रहा है।
इस प्रतियोगिता के लिए केन्द्रीय विद्यालय जांजगीर के 11 खिलाडिय़ों का चयन हुआ है। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय विद्यालय दुर्ग में आयोजित कबड्डी बालिका वर्ग के लिए रूपाली, स्मृति, आयुषि, अपूर्वा महोबिया, मुस्कान, प्रांजलि तथा अंशिका का चयन हुआ है। इसी तरह केन्द्रीय विद्यालय रायपुर क्रमांक 2 में आयोजित कबड्डी बालक वर्ग में प्रलोव, गितेश राठौर, आर्यन महिलांगे तथा हर्ष राठौर का चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ी विद्यालय के शिक्षकों की देखरेख में प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए संबंधित स्थान गए हुए हैं। विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य ने बताया कि केन्द्रीय विद्यालय जांजगीर में पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद, संगीत सहित अन्य विधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि विद्यार्थी सभी गतिविधियों में पारंगत होकर विद्यालय का नाम रौशन करें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें