शुक्रवार, 30 जून 2017

एसएसपी ने किया सक्ती और मालखरौदा थाने का निरीक्षण, लंबित मामलों की समीक्षा कर समुचित निराकरण के दिए निर्देश

जांजगीर-चांपा. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव ने शुक्रवार को थाना सक्ती और मालखरौदा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थानों में लंबित मामलों जैसे शिकायत, अपराध, मर्ग, गुम इंसान एवं समंस तथा वारंट की समीक्षा कर निकाल के लिए समुचित निर्देश दिए।

थाना निरीक्षण के दौरान एसएसपी यादव ने थानों में उपलब्ध शासकीय संपत्ति तथा जब्त संपत्ति के उचित रखरखाव के लिए संबंधितों को निर्देश दिया। आपरेशन तलाश के तहत क्षेत्र के गुम बालक एवं बालिकाओं की दस्तयाबी के लिए ठोस प्रयास करने के निर्देश भी उन्होंने दिए। साथ ही सीसीटीएनएस डाटा एंट्री कार्य की समीक्षा कर प्रथम सूचना पत्रों की ऑनलाइन एंट्री करने के निर्देश दिए। थाना मालखरौदा के आस्मिक निरीक्षण के दौरान बीते 27 जून को ग्राम चरौदी एवं पाडऱमुड़ा के मध्य सडक़ दुर्घटना से हुई मृत्यु को लेकर सडक़ पर ग्राम पाडऱमुड़ा के लोगों द्वारा चक्काजाम कर हंगामा करने तथा वाहन जलाने वाले एवं सूचना संकलन करने गए एक पत्रकार पर किए गए हमला तथा धक्का-मुक्की के संबंध में पीडि़त पत्रकार से मिलकर उनका हौसला आफजाई किया गया एवं मामले में वैधानिक कार्यवाही का आश्वासन दिया गया। साथ ही उक्त घटना में थाना मालखरौदा पुलिस की धैर्यपूर्ण कार्यवाही की प्रशंसा की गई। उक्त घटना से संबंधित थाना में विभिन्न धाराओं के तहत पंजीबद्ध प्रकरण की समीक्षा कर त्वरित एवं वैधानिक तरीके से निकाल करने तथा आरोपियों के विरूद्ध शीघ्र अभियोग पत्र प्रस्तुत करने निर्देश दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें