शुक्रवार, 30 जून 2017

ceremony! पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित

जांजगीर-चांपा. पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभाकक्ष में अधिवार्षिकी सेवा पूर्ण कर 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले निरीक्षक चंद्रमा सिंह राजपूत, उपनिरीक्षक उदयलाल पटेल एवं सहायक उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार द्विवेदी के विदाई समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव द्वारा शाल, श्रीफल से उनका सम्मान कर प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया।

इस दौरान उनके सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यादव ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विदाई समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा, उप पुलिस अधीक्षक अशोक शर्मा, एसडीओपी चांपा पीसी राय, रक्षित निरीक्षक पीआर कुजूर, निरीक्षक बीएस खुंटिया, निरीक्षक शीतल सिदार, सूबेदार रामपाल खरसन, मनोज बाजपेयी, राजेन्द्र श्रीवास्तव, डीएन देवांगन सहित अन्य कार्यालयीन कर्मचारी उपस्थित रहे। उपस्थित सभी कर्मचारियों द्वारा निरीक्षक चंद्रमा सिंह राजपूत, उपनिरीक्षक उदयलाल पटेल एवं सहायक उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार द्विवेदी को पुलिस परिवार की ओर से उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें