गुरुवार, 15 जून 2017

अग्रदानी सम्मान से नवाजे गए बाल्य रोग विशेषज्ञ डॉ. अग्रवाल, छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल सम्मेलन रायगढ़ में आयोजित

सक्ती. छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल सम्मेलन (संगठन) के 14 जून को रायगढ़ में आयोजित तृतीय अग्र अलंकरण समारोह में नगर के वरिष्ठ शिशु एवं बाल्य रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश अग्रवाल को अग्र दानी सम्मान से नवाजा गया। वहीं नगर के ही रतेरिया मेडिकल स्टोर के संचालक सुनील रतेरिया के सुपुत्र एवं केआईटी इंटरनेशनल स्कूल भुनेश्वर उड़ीसा में 12वीं कक्षा में अध्ययनरत् हिमांशु रतेरिया को बाल वैज्ञानिक के रूप में अग्र उदय सम्मान से सम्मानित करते हुए प्रतीक चिन्ह एवं 11 हजार की नगद राशि प्रदान की गई।

समारोह में छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न स्थानों के 18 अलग-अलग क्षेत्रों में कार्य करने वाले अग्रवाल बंधुओं को अग्र अलंकरण समारोह में सम्मानित किया गया।  14 जून को सम्पन्न छग प्रांतीय अग्रवाल सम्मेलन संगठन की प्रथम कार्यकारिणी बैठक एवं प्रांतीय अधिवेशन तथा समस्त कार्यक्रमों में नगर से प्रांतीय उपाध्यक्ष जगदीश बंसल, प्रांतीय संरक्षक लखन लाल अग्रवाल, प्रांतीय युवा अध्यक्ष कन्हैया गोयल, प्रांतीय विशेष आमंत्रित सदस्य रामअवतार अग्रवाल एवं अग्रवाल सभा अध्यक्ष आनंद अग्रवाल ने सहभागिता की। बैठक के दौरान संगठन द्वारा आने वाले दिनों में राजधानी रायपुर में भगवान अग्रसेन के नाम पर करीब 20 करोड़ की राशि से भव्य चिकित्सालय का निर्माण करवाने सहित संगठन हित एवं समाजहित में अनेक निर्णय लिए गए तथा बैठक में चिकित्सालय निर्माण के लिए समाज के दानवीरों ने रायपुर शहर में 2 एकड़ भूमि दान के साथ ही ट्रस्टी के रूप में करीब 10 करोड़ रुपए देने की घोषणा की।  बैठक अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय चेयरमेन प्रदीप मित्तल दिल्ली, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सियाराम अग्रवाल रायपुर, प्रांतीय अध्यक्ष रामदास अग्रवाल रायगढ़, प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल राजू बिलासपुर, प्रांतीय महामंत्री अशोक अग्रवाल रायपुर, वरिष्ठ समाजसेवी रामजी लाल रायपुर, कार्यक्रम संयोजक सुनील रामदास रायगढ़, प्रदीप गर्ग रायगढ़, महिला सम्मेलन अध्यक्ष श्यामलता बंसल सरिया, अग्रसेन सेवा संघ रायगढ़ के अध्यक्ष मुकेश मित्तल कलानोरिया, अग्रवाल मित्र सभा रायगढ़ के अध्यक्ष अधिवक्ता बाबूलाल अग्रवाल की उपस्थिति में हुई। 

बैठक के दौरान विगत वर्षो में संगठन द्वारा संपादित कार्यक्रमों एवं विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा के साथ ही जीएसटी पर सुप्रसिद्ध सीए मधुसूदन सावडिय़ा, संदीप गुप्ता एवं आकर्ष अग्रवाल रायपुर ने प्रकाश डाला तथा जानकारी दी। बैठक के दौरान छग प्रदेश के विभिन्न स्थानों से करीब 300 अग्रवाल बंधुओं से सहभागिता की तथा इस दौरान 13 जून की रात्रि युवा समाज सेवी एवं पार्क एवेन्यू रायगढ़ के चेयनमैन राकेश अग्रवाल के निवास पर अग्रोहाधाम धर्मशाला ट्रस्ट रायगढ़ के ट्रस्टियों के साथ स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी तरह 14 जून के अधिवेशन में समाजिक बंधुओं ने एकजुटता के साथ पूरे प्रदेश में समाज के कार्यों को आगे बढ़ाने एवं समाज के युवा तथा महिला वर्ग को भी संगठन की मुख्य धारा से जोडऩे के लिए प्रयास किए जाने की बात कही। इस दौरान अग्रसेन एजुकेशन ट्रस्ट के अंतर्गत किसी भी जाति सम्प्रदाय के उच्च शिक्षा की ओर जाने वाले छात्र छात्राओं को ब्याज मुक्त ऋण योजना पर विस्तार पूर्वक विचार करते हुए अग्र पंचायत समिति का गठन प्रत्येक सभाओं में करने का निर्णय लिया गया तथा 14 जून को रायगढ़ के समाज बंधुओं ने पूरे उत्साह के साथ अग्र अलंकरण समारोह में सहभागिता कर प्रदेश के विभिन्न स्थानों से पधारे अग्रबंधुओं का आतिथ्य सत्कार किया। 

नगर से प्रमुख पदाधिकारियों के अलावा सुरेश अग्रवाल लाला, संजय अग्रवाल, छेदीलाल गर्ग, हरिओम अग्रवाल ने भी सहभागिता की। वहीं कार्यक्रम में अग्रोहा सेवा संघ चन्द्रपुर परिक्षेत्र के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल किरारी, बजरंग अग्रवाल धुरकोट, पवन अग्रवाल चन्द्रपुर, दिनेश मित्तल अकलतरा, मनोज मित्तल चाम्पा, मुरलीधर जयपुरिया चाम्पा, कमल मोदी चाम्पा, नागरमल अग्रवाल कोरबा, शिव पालीवाल कोरबा, अंजू पालीवाल कोरबा भी शामिल हुए। इस दौरान प्रांतीय उपाध्यक्ष जगदीश बंसल ने नवीन कार्यकारिणी की प्रथम बैठक में कहा कि अग्रवाल संगठन द्वारा पूरे प्रदेश में संगठन के कार्यो को समाज के सभी व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए स्थानीय अग्रवाल सभाओं के माध्यम से सकरात्मक प्रयास करना चाहिए। बंसल ने अग्र समाज को पूरे विश्व में दानवीर समाज बताते हुए वर्तमान पीढ़ी को सेवा कार्यो में सहयोग करने की बात कही। बैठक में विगत दिनों प्रदेश भाजपा महामंत्री गिरधर गुप्ता की सुपुत्री ललीता अग्रवाल के हुए आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आरोपियों के खिलाफ  कार्यवाही की मांग की गई। 13 एवं 14 जून को रायगढ़ में सम्पन्न प्रांतीय अधिवेशन में अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल रायपुर, छग प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच के संरक्षक कन्हैया अग्रवाल रायपुर, नितेश अग्रवाल, मनोज एस गोयल बागबहरा, नरेश अग्रवाल रायगढ़, विनय अग्रवाल रायगढ़, महेन्द्र सक्सेरिया दुर्ग, जयदेव सिंघल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे । 

सम्मान प्राप्त करते समय भावुक हुए परिजन

नगर के बाल वैज्ञानिक के रूप में सम्मानित हिमांशु रतेरिया के परिजन सम्मान प्राप्त करते समय भावुक हो उठे तथा उन्होंने आयोजक संस्था को साधुवाद देते हुए बच्चों की शिक्षा को वर्तमान समय में अनिवार्य बताया तथा अपने पुरस्कार की 11 हजार की राशि अनाथ बच्चों के सेवार्थ रायगढ़ के संस्था को प्रदान की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें