जांजगीर-चांपा. गुम एवं अपहृत बालक-बालिकाओं की पतासाजी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘आपरेशन तलाश’ की बिलासपुर रेंज के आईजी पुरूषोत्तम गौतम ने 14 जून बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर विस्तृत समीक्षा की।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में आईजी गौतम ने जिले से गुम एवं अपहृत हुए बालक-बालिकाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा के साथ ही जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित थे। ज्ञात हो कि जिले में 15 मई 2017 से गुम एवं अपहृत बालक-बालिकाओं की पतासाजी के लिए विशेष अभियान ‘आपरेशन तलाश’ निरंतर जारी है। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक गौतम द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में नवनिर्मित एनैक्सी तथा बैठक कक्ष का उद्घाटन भी किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें