शनिवार, 22 जुलाई 2017

हमारे माता-पिता के समान हैं वृक्ष - इंजी. रवि पाण्डेय, खोखरा के नवीन प्राथमिक शाला परिसर में हुआ पौधरोपण

जांजगीर-चांपा. हरियर छत्तीसगढ़ अभियान के तहत शासकीय नवीन प्राथमिक शाला खोखरा के परिसर में शनिवार को पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत के उपाध्यक्ष अजीत साहू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता इंजी. रवि पाण्डेय, भाजपा नेता अमर सिंह राठौर, स्कूल की प्राचार्य ए खाखा, सरपंच प्रतिनिधि राधे थवाईत, प्रशांत शर्मा मंचस्थ थे। 

इस अवसर पर इंजी. रवि पांडेय ने कहा कि पौधरोपण एक पुनीत कार्य है। जिस प्रकार गाय हमारी माता है, ठीक उसी प्रकार वृक्ष भी हमारे माता-पिता के समान हैं। वृक्ष से हमें आक्सीजन मिलता है। हम जो कार्बनडाइऑक्साइड नामक जहर छोड़ते हैं, उसे वृक्ष ग्रहण कर हमें आक्सीजन देते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य खाखा ने कहा कि एक वृक्ष दस पुत्रों के समान है। वृक्ष से हमें छाया मिलती है। इस अवसर पर जिपं उपाध्यक्ष अजीत साहू, भाजपा नेता अमर सिंह राठौर एवं सरपंच प्रतिनिधि राधे थवाईत ने भी वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डाला। उद्बोधन के बाद अतिथियों द्वारा पौधरोपण किया गया। पौधरोपण अंतर्गत नीम, गुलमोहर, करन, आम, अमरूद सहित कई प्रकार के छायादार व फलदार पौधे लगाए गए। इस अवसर पर प्रधानपाठक रोहित चतुर्वेदी, शिक्षक कमलेश साहू, भगवती राठौर, शर्मा सर, पांडेय मैडम, उपसरपंच गीता बरेठ, पंच देवी बरेठ, अजय राठौर, पुरुषोत्तम राठौर, सचिव गजानंद साहू, दिनेश महंत, कृष्णा राठौर, रामनाथ थवाईत, मोहन राठौर, घासीराम देवांगन, झाड़ूराम बरेठ, तिलक थवाईत, राकेश तिवारी, राजू राठौर, उमाशंकर कहरा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें