जांजगीर-चांपा. पूर्व तट रेलवे के संबलपुर मंडल के रायगड़ा-टिटलागढ़ खण्ड पर भारी वर्षा से सिंगापुरम रोड एवं थेरुबली स्टेशनों के मध्य स्थित पुल क्रमांक 588 पर जलस्तर बढऩे एवं पुल के क्षतिग्रस्त होने कारण इस खण्ड पर रेल परिचालन प्रभावित हुआ है। इस घटना के फलस्वरुप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित कई यात्री गाडिय़ों का परिचालन प्रभावित हुआ है।
रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, 16 जुलाई को दुर्ग से जगदलपुर के लिए से छूटने वाली 18211 दुर्ग-जगदलपुर एक्सप्रेस को अगले निर्देश तक रद्द की गई है। इसी तरह 17 जुलाई को जगदलपुर से दुर्ग केे लिए छूटने वाली 18212 जगदलपुर-दुर्ग एक्सप्रेस को अगले निर्देश तक रद्द की गई है। गाड़ी संख्या 58527/58528 रायपुर-विशाखापट्नम-रायपुर पैसेन्जर को अगले निर्देश तक रद्द की गई है। गाड़ी संख्या 58529/58530 दुर्ग-विशाखापट्नम-दुर्ग पैसेन्जर को अगले निर्देश तक रद्द की गई है। 18 जुलाई को बिलासपुर से तिरुपति के लिए से छूटने वाली 17481 बिलासपुर-तिरुपति एक्सप्रेस को अगले निर्देश तक रद्द की गई है। 20 जुलाई को तिरुपति से बिलासपुर के लिए से छूटने वाली 17482 तिरुपति-बिलासपुर एक्सप्रेस को अगले निर्देश तक रद्द की गई है। वहीं 16 जुलाई को रायपुर से विशाखापट्नम के लिए रवाना हुई 58527 रायपुर-विशाखापट्नम पैसेंजर को टिटलागढ़ स्टेशन में समाप्त किया गया। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12808 निजामुद्वीन-विशाखापट्नम एक्सप्रेस को 16 जुलाई को परिवर्तित मार्ग व्हाया टिटलागढ़-संबलपुर-खुर्दारोड-विजयनगरम-विशाखापट्नम के मार्ग से गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इसी तरह गाड़ी संख्या 22847 विशाखापट्नम-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस को 16 जुलाई को लाखेली-रायपुर-नागपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग व्हाया विजयनगरम-विशाखापट्नम-विजयवाड़ा-पुणे के मार्ग से गंतव्य के लिए रवाना किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें