जांजगीर-चांपा. केन्द्रीय विद्यालय जांजगीर में गुरूवार को सामाजिक अध्ययन प्रदर्शनी का विद्यालय स्तर पर आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टीसीएल कॉलेज जांजगीर के इतिहास विषय के प्राध्यापक रमाकांत पाण्डेय थे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पेण्ड्री की व्याख्याता नमिता गोपाल कार्यक्रम में शामिल हुई।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य संगीता लूथर ने बताया कि इस वर्ष क्षेत्रीय स्तर पर रायपुर क्षेत्र को गुजरात राज्य मिला था, जिसके अंतर्गत केन्द्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा गुजरात राज्य की संस्कृति को मॉडल एवं एलबम के रूप में तैयार किया गया। कार्यक्रम में उक्त मॉडल को प्रदर्शनी के रूप में रखा गया। वहीं अन्य कार्यक्रम भी आयोजित हुए, जिनमें वाद-विवाद, नाटक, संस्कृत श्लोक पाठ, हिन्दी कविता, अंग्रेजी कविता, एकल गीत, एकल नृृत्य, गुजराती समूह गान शामिल हैं। सभी कार्यक्रम विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य लूथर के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की तैयारी विद्यालय के संगीत शिक्षक अजय प्रधान ने कराई थी। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें