जांजगीर-चांपा. प्रदेश महिला कांग्रेस के निर्देशानुसार जिला महिला कांग्रेस द्वारा आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने की मांग को लेकर 31 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम अनुविभागीय अधिकारी जांजगीर को ज्ञापन सौंपा गया। इसके पहले पूर्व प्रधानमंत्री प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण किया गया।
कार्यक्रम को जिला कांग्रेस अध्यक्ष मंजू सिंह, विधायक मोतीलाल देवांगन, विधायक चुन्नीलाल साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष नंदकिशोर हरवंश, कांग्रेस की प्रदेश सचिव शशिकांता राठौर, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि इंजी. रवि पाण्डेय, ब्लाक कांग्रेस कमेटी नवागढ़ के अध्यक्ष शत्रुहनदास महंत ने संबोधित किया। संचालन जिला महिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) की अध्यक्ष शेषराज हरवंश एवं आभार प्रदर्शन महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष हेमलता राठौर ने किया। कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव तान्या अनुरागी, जिपं सदस्य ज्योतिकिशन कश्यप, जिपं सदस्य टेकचंद चन्द्रा, जिपं सदस्य अमित राठौर, महिला कांग्रेस कमेटी पामगढ़ की ब्लाक अध्यक्ष पुनीता प्रजापति, महिला कांग्रेस कमेटी नवागढ़ की ब्लाक अध्यक्ष सरोजनी कश्यप, महिला कांग्रेस कमेटी अकलतरा की ब्लाक अध्यक्ष ज्योति नोरगे, कौशिल्या कमलेश, अंजू राठौर, सविता साहू, रफिक सिद्दिकी, आरिफ अंसारी, कल्याण सिंह बर्मन, पवन कश्यप, दिनेश महंत, गोविन्द कश्यप, भगवानदास गढ़ेवाल, भरत लदेर, फिरंगी साहू, रामफल कश्यप, जगत कुर्रे, रामकुमार यादव आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें