जांजगीर. केन्द्रीय विद्यालय जांजगीर में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह
28 फरवरी 2018 को विद्यालय में गठित पालक-शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष
राजेन्द्र राठौर के मुख्य आतिथ्य, संघ की सचिव प्रियंवदा गौरहा की
अध्यक्षता एवं सदस्य पवन थवाईत व बद्री यादव के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न
हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय
के प्रभारी प्राचार्य विजयप्रकाश राम ने स्वागत उद्बोधन देकर किया। इसके
बाद उन्होंने आयोजन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। तदुपरांत पुरस्कार
वितरण प्रारंभ किया गया। सर्वप्रथम पालक-शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष राजेन्द्र
राठौर ने विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों
को पुरस्कार एवं आशीर्वाद प्रदान किया। इसी कड़ी में संघ की सचिव प्रियंवदा
गौरहा एवं सदस्य पवन थवाईत व बद्री यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले
विद्यार्थियों को मंच पर बारी-बारी पुरस्कार प्रदान करते हुए उनका हौसला
बढ़ाया। इस दौरान विद्यालय के 350 से अधिक विद्यार्थियों को पेंटिंग, डांस,
ग्रुप डांस, दौड़, चित्रकला सहित विभिन्न विधाओं में प्रथम, द्वितीय एवं
तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।
इसी कड़ी में विद्यालय
प्रबंधन द्वारा विद्यालय में गठित विभिन्न हाऊसों के कार्यों का मूल्यांकन
कर सभी अतिथियों के करकमलों से तीन श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय
पुरस्कार प्रदान करवाया गया। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य सहित सभी
अतिथियों ने विद्यार्थियों को आशीर्वचन प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य
की कामना की। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका स्वाति सिंह एवं शिक्षक मनोज
कुमार ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका संगीता लूथर,
शिक्षक मिथलेश कुमार कौशिक, रामेश्वर पटेल सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं
विद्यार्थी मौजूद रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें