रविवार, 19 मार्च 2017

जब शुरू हुआ फाग गीत तो दिग्गज नेताओं ने लगाए ठुमके

विधायक बाड़ा में होली मिलन समारोह आयोजित, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सहित कई नेताओं ने की शिरकत

 

जांजगीर-चांपा. क्षेत्रीय विधायक मोतीलाल देवांगन द्वारा श्रीकृष्ण गौशाला चांपा के पास स्थित श्रीराम मंगल बाड़ा में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के पूर्व श्रीकृष्ण फाग मंडली दुर्ग के कलाकारों ने फाग गीतों की प्रस्तुति दी।
होली मिलन समारोह में पूर्व केन्द्रीय कृषि व खाद्य प्रस्संकरण राज्य मंत्री डॉ. चरणदास महंत भी शामिल हुए। होली मिलन समारोह में विधायक देवांगन ने नगर व क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर रंग-गुलाल के साथ जलपान का आनंद लिया। समारोह में दुर्ग से आई कृष्ण फाग मंडली के कलाकारों ने फाग गीतों की प्रस्तुति दी। समारोह का प्रारंभ कार्यक्रम आयोजक विधायक देवांगन के स्वागत भाषण से हुआ। इस दौरान डॉ. महंत सहित सभी अतिथियों व क्षेत्र एवं नगर की जनता का अभिनंदन व स्वागत करते हुए होली की बधाई दी। समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. महंत ने कहा कि रंगों का पर्व होली आपसी वैमनस्य को भुलाकर प्रेम के रंग में रंगने का त्यौहार है। उन्होंने कहा कि आज के व्यस्त जीवन में मिलन समारोह के माध्यम से लोगों का आपसी जुड़ाव होता है, जो उनमें भाईचारा और स्नेह की भावना को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होता है। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नागरिकों के माथे पर गुलाल का तिलक लगाकर उन्हें होली की शुभकामनाएं दी गई। उपस्थित लोगों ने भी विधायक देवांगन को गुलाल का तिलक लगाकर रंगों का पर्व होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस सेवादल कांग्रेस के पूर्व जिला प्रमुख अवधेश गुप्ता ने किया। पूरे दिन चले समारोह में बड़ी में लोग शामिल हुए। इस अवसर पर वरिष्ठ इंका नेता पं. बनवारी लाल शर्मा, डॉ. एचपी सराफ, सत्यनारायण देवांगन, नारायण प्रसाद सोनी, आरिफ  अंसारी, डॉ. केपी राठौर, कृष्णाराव भूरे, गोपाल थवाईत, मनहरण राठौर, मो. हनीफ खान, बजरंग डिडवानिया, बजरंग अग्रवाल, धीरेन्द्र बाजपेयी, पालिकाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, पालिका उपाध्यक्ष भीषम राठौर, नगर कांग्रेस अध्यक्ष किशन लाल सोनी, इंजी. रवि पाण्डेय, रफीक सिद्धिकी, रमेश धामेचा सहित बड़ी संख्या में नगर एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें