मंगलवार, 21 मार्च 2017

शहर में देश भर से जुटेंगे साहित्य प्रेमी, होगी व्याख्यानमाला

शील साहित्य परिषद में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी 23 व 24 को

 

जांजगीर-चांपा. नगर के शील साहित्य परिषद सभागार में राष्ट्रीय पुस्तक न्यास मानव संसाधन विकास मंत्रालय नई दिल्ली के तत्वावधान में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी 23 व 24 मार्च को आयोजित किया गया है। दो दिवसीय संगोष्ठी का शुभारंभ 23 मार्च गुरूवार की दोपहर 2 बजे होगा, जिसमें उद्घाटन सत्र के बाद शब्द के साथ इंटरनेट की चुनौतियां विषय पर व्याख्यानमाला का आयोजन किया जाएगा। 

व्याख्यानमाला के मुख्य वक्ता डॉ. सुधीर शर्मा रायपुर, संजीव तिवारी दुर्ग, किशोर दिवसे बिलासपुर, संज्ञा टंडन बिलासपुर होंगे। अध्यक्षता डॉ. दिविक रमेश वरिष्ठ साहित्यकार दिल्ली करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनूप श्रीवास्तव वरिष्ठ पत्रकार लखनऊ होंगे। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में दोपहर 3.30 बजे से लेखक से मिलिए क्रम में आमंत्रित लेखक अनुसूइया अग्रवाल महासमुंद, डॉ. जयप्रकाश दुर्ग होंगे। कार्यक्रम के द्वितीय दिवस 24 मार्च को सुबह 10 बजे से सत्र का प्रारंभ होगा, जिसमें कहानी पाठ का आयोजन होगा। इसमें श्रद्धा थवाईत रायपुर, लोक बाबू भिलाई, खुर्शीद हयात बिलासपुर एवं सतीश जायसवाल बिलासपुर अपनी कहानी का पाठ करेंगे। अगले सत्र में व्यंग्य पाठ विधा में वरूण श्रीवास्तव बिलासपुर, संतोष खरे सतना, रवि श्रीवास्तव भिलाई व विनोद साव दुर्ग अपनी व्यंग्य रचनाओं का पाठ करेंगे। द्वितीय सत्र में कविता पाठ का आयोजन किया गया है, जिसमें देशभर से पधारे कवि अपनी कविताओं का पाठ करेंगे, जिसमें तनवीर हसन बिलासपुर, नीरज मंजीत कवर्धा, दिनेश गौतम बेमेतरा, मांझी अनंत धमतरी, घनश्याम त्रिपाठी भिलाई, विद्या गुप्ता दुर्ग, सरिता दोषी धमतरी, नरेन्द्र श्रीवास्तव जांजगीर, विजय राठौर जांजगीर, सतीष कुमार सिंह जांजगीर अपनी कविता पाठ करेंगे। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय पुस्तक न्यास नई दिल्ली के संपादक डॉ. ललित किशोर मण्डोरा, शील साहित्य परिषद के अध्यक्ष विजय कुमार दुबे सहित देशभर के साहित्यकार शामिल होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें