नरियरा रॉयल्स, चैतन्य चॉपर्स, विवेकानंद यूथ और एंजल स्पोट्र्स ने जीत से किया आगाज
जांजगीर-चांपा. जिला बास्केटबाल संघ और जिला बास्केटबाल कार्पोरेशन द्वारा छग बास्केटबाल संघ के सहयोग से आयोजित जांजगीर बास्केटबाल लीग 2017 राकेश कुमार सिंह मेमोरियल ट्राफी के पहले दिन से ही संघर्ष चरम पर पहुंच गया।
पहले दिन चार लीग मैच खेले गए। पहले मैच में प्रतियोगिता की पिछले साल की विजेता सीडीएम फाईटर्स को एंजल स्पोट्र्स कान्हा सुपर ने मात दे दी। दूसरे मैच में पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट चांपा बुल्स की टीम भी ऐसी ही दूसरी टीम विवेकानंद यूथ से पराजित हुई। तीसरे मैच में सौरभ हर्ष की नरियरा रॉयल्स ने सक्ती स्पाक्र्स को हराया। चौथे मैच में चैतन्य चॉपर्स शाश्वत टाईगर्स पर भारी पड़ी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नपाध्यक्ष मालती रात्रे ने कहा कि आज पूरे देश के विशिष्ट बास्केटबाल खिलाड़ी जांजगीर में समाहित है। जांजगीर लघु भारत हो गया है।
कार्यक्रम के विशेष अभ्यागत नवागढ़ जनपद अध्यक्ष पुष्पेन्द सिंह ने कहा कि जांजगीर की खेल विरासत और परंपराओं का पूरा संरक्षण होगा। युवा जनप्रतिनिधि सहयोग के लिए तत्पर है। नपा उपाध्यक्ष आशु गोस्वामी ने सभी खिलाडिय़ों व मेहमानों का शायराना अंदाज में नगर में स्वागत किया।
डॉ. महंत व चंदेल ने किया ट्राफी व किट का अनावरण
प्रतियोगिता आगाज की पूर्व संध्या संरक्षक द्वय पूर्व केंद्रीय मंत्री चरणदास महंत व पूर्व विस उपाध्यक्ष नारायण चंदेल ने राघवेंद्र सिंह सहित सभी टीम मालिकों और आयोजक सदस्यों की उपस्थिति में प्लेयर्स किट और ट्राफी का अनावरण किया। टीमों को उनके नामों की जर्सी प्रदान कर शुभकामनाएं दी।
पूर्व प्रशिक्षक व खिलाड़ी सम्मानित हुए
प्रथम दिवस आयोजित समारोह में प्रतियोगिता के कलेवर के अनुरूप नगर व जनपद के प्रथम नागरिक अतिथि रहे। मंचासीन नपा अध्यक्ष मालतीदेवी रात्रे, जनपद अध्यक्ष पुष्पेन्द प्रताप सिंह व नपा उपाध्यक्ष आशु गोस्वामी ने पूर्व प्रशिक्षकों व विशिष्ट खिलाडिय़ों को लाइफ टाइम अचीवमेंट के लिए श्खेल मित्रश सम्मान से नवाजा। इसमें अकलतरा के पूर्व प्राचार्य रामचंद्र मिश्रा, एमएल साहू, शिवचरण यादव, चंद्र प्रकाश लावनिया व भविष्य चन्द्राकर तथा जांजगीर के डॉ. आशुतोष मिश्रा, केशव साहू, राजकुमारी सिंह, प्रदीप सिंह को खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए धन्यवाद ज्ञापन करते हुये सम्मानित किया गया।
टीम ओनर हुए सम्मानित, किया अतिथि सम्मान
जहां एक ओर टीम ओनर्स को ऑफिशियली टैग से सम्मानित किया गया। वहीं टीम ओनर्स ने मंचासीन अतिथियों का स्मृति प्रतीक भेंटकर सम्मान किया। आयोजकों की ओर से विनोद नेमी, राजेश पांडे, अशोक साहू, विजेन्द्र सिंह, विवेक सिंह, भैरव मिश्रा, राजेश राठौर, शुभांगी सिंह, परिधि पाटनी, मनीषा लकरा, स्नेहलता कुजुर ने अतिथियों का स्वागत किया।
सोनमणी बोरा का मनाया जन्मदिन
बॉस्केटबॉल मैदान में अतिथियों टीम मालिकों, आयोजकों व खिलाडिय़ों ने जिले के पूर्व कलेक्टर वर्तमान खेल सचिव व राज्य बास्केटबाल संघ के चेयर पर्सन सोनमणि वोरा के जन्म दिन के अवसर पर केक कटाकर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें