जांजगीर-चांपा. आगामी माह रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। भाइयों पर रक्षा सूत्र सुरक्षित पहुंचाने के लिए डाक विभाग ने वाटर प्रूफ लिफाफे मंगाए हैं। लिफाफे अलग-अलग रेंज में उपलब्ध है। इसकी यहां खासियत है कि यदि पानी में वाटर प्रूफ लिफाफा भीग भी जाता है तो बहनों द्वारा भेजी गई सुरक्षा की डोर को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा।
डाक विभाग ने बहनों की सुरक्षा की डोर को भाइयों तक पहुंचाने इस बार विशेष वाटर प्रूफ लिफाफा मंगवाया है। वाटर प्रूफ लिफाफे की डिमांड दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। रोजना 10 से 15 लिफाफे बिक रहे हैं। डाक विभाग ने क्वालिटी के हिसाब से लिफाफों की दरें निर्धारित की है। वाटर प्रूफ लिफाफे 10 से 15 रुपए में उपलब्ध हैं। वाटर प्रूफ लिफाफे की खासियत यह भी है कि पानी में गीला होने के बाद भी लिफाफे के अंदर रखे रक्षा सूत्र को कोई नुकसान नहीं होगा। रक्षाबंधन पर्व को लेकर शहर के राखियों की दुकानें भी सजकर तैयार हो गई है। दुकानों में बहनों की भीड़ जुट रही है। इस बार दुकानदारों ने बहनों के डिमांड के अनुरुप राखियां मंगवाई हंै। वहीं बच्चों का भी विशेष ध्यान रखा गया है, जिसमें बच्चों के लिए डोरीमान, मिक्कीमाउस की राखियां विशेष है।
चांदी की राखी की भी डिमांड
सराफा बाजार में बड़ी मात्रा में चांदी की राखियां भी पहुंच चुकी है। सराफा बाजार में चांदी की राखी की डिमांड है। बाजार में छह से सात सौ रुपए तक चांदी की राखियां उपलब्ध हैं। सराफा व्यवसायियों ने डिमांड के हिसाब से चांदी की राखियां मंगवाई है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें