चाम्पा@नवीन कदम. स्थानीय कोरबा रोड में संचालित भाजपा नेता ग्यारसी मोदी की राइसमिल उषा एग्रो इण्डस्ट्रीज में शनिवार की दोपहर 2 बजे भीषण आग लग गई। आगजनी से लाखों का धान और बारदाना जलकर खाक हो गया। मामले की सूचना चाम्पा थाने में दी गई है।
चाम्पा पुलिस के अनुसार, शनिवार की दोपहर भाजपा नेता ग्यारसी मोदी के राईस मिल में आग लगने की सूचना थाने में दी गई। मामले की जानकारी मिलने के साथ ही दो दमकल राइस मिल परिसर में लगी आग को बुझाने के लिए रवाना किया गया। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पा लिया गया। मगर इस घटना से मिल में रखे लाखों के बारदाने तथा कस्टम मिलिंग के लिए रखा सैकड़ों बोरा धान जलने की बात कही जा रही है।
पुलिस का कहना है कि इस घटना में 5 हजार नग बारदाना कीमती तकरीबन 2 लाख तथा 9 सौ कट्टी धान नष्ट होने की शिकायत मिल संचालक द्वारा थाने में दर्ज कराई गई है। आगजनी से हुए नुकसान का ठीक-ठीक ऑकलन फिलहाल नहीं हो पाया है, लेकिन मिल संचालक 13 लाख 33 हजार का नुकसान होना बता रहे हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें