शनिवार, 15 अप्रैल 2017

हवाला के जरिए पाकिस्तान को पैसे भेजने में करते थे मदद, दो युवक गिरफ्तार, सात बैंक खाते सीज

जांजगीर-चांपा. देशद्रोह की गतिविधियों में शामिल अकलतरा निवासी मनिन्द्र यादव सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों हवाला के जरिए पैसे भेजने में साथी रज्जन और सतविंदर की मदद करते थे। आरोपियों के 7 बैंक खाते सीज किए गए हैं। पुलिस पूछताछ कर रही है।

बिलासपुर एसपी मयंक श्रीवास्तव ने बताया, मुखबिर से सूचना मिली थी कि किम्स अस्पताल का कर्मचारी अकलतरा निवासी मनिन्द्र यादव पिता राधेश्याम यादव (27) व पुरानी बस्ती तलवापारा निवासी मेडिकल कॉम्प्लेक्स में काम करने वाले संजय देवांगन पिता टीकाराम देवांगन (26) के कई बैंक खाते हैं, जिनमें ज्यादा पैसे जमा होते है, जिसे जिसे वे दूसरे खातों में जमा करते हैं।

पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपियों ने मप्र पुलिस द्वारा पकड़े गए देशद्रोह के आरोपी रज्जन तिवारी, बलराम निवासी सतना व जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा पकड़े गए सतविंदर सिंह के लिए काम करना स्वीकर किया। आरोपियों ने बताया, वे रकम को वे रज्जन और सतविंदर के जरिए पाकिस्तान भेजने में मदद करते थे। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने भादवि की धारा 121 (क),123, 34 के तहत केस दर्ज किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें