शनिवार, 15 अप्रैल 2017

भाजयुमो सिखाएगा युवाओं को ‘भीम’ एप्प का इस्तेमाल, दस लाख युवाओं को एप्प का इस्तेमाल सिखाने कार्यक्रम शुरू

जांजगीर-चाम्पा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘कैशलेस सोसायटी’ के सपने को पूरा करने के लिए भाजपा के युवा संगठन भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदेश के 10 लाख युवाओं को ‘भीम’ मोबाइल एप्लीकेशन का इस्तेमाल सिखाने का कार्यक्रम शुरूकिया है। 

इस संबंध में भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रिपुसूदन सिंह राठौर ने बताया कि भाजयुमो की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन, छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौषिक के मार्गदर्शन एवं भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पिछले 8 अप्रैल से शुरू हुआ है, जो आगामी 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के साथ साथ पूरे अप्रैल माह तक चलेगा। दो सप्ताह के दौरान भाजयुमो प्रदेश के करीब 10 लाख युवाओं को ‘भीम’ एप्लीकेशन चलाना सिखाएगा। इस एप्लीकेशन का इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है। भारत इंटरफेश मनी नेशनल पेमेन्टस कार्पोरशन ऑफ इंडिया द्वारा विकसित किया गया मोबाइल एप्लीकेशन है। यूनीफाइड पेमेन्ट इंटरफेश पर आधारित इस एप्लीकेशन का लोकार्पण देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 30 दिसंबर 2016 को दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित डिजीटल मेला में किया था। 

भाजपा नेता राठौर ने आगे बताया कि इस एप्लीकेशन के जरिए बैंकों के माध्यम से सीधे तौर पर ई-भुगतान किया जा सकता है तथा ‘भीम’ के जरिए आधार संख्या आधारित भुगतान किए जा सकते हैं और यह बस ऊंगली के एक छाप के जरिए किया जा सकता है। राठौर ने प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे इस महत्वपूर्ण अभियान में युवाओं एवं आम नागरिकों को अधिक से अधिक संख्या में जुडऩे का आग्रह किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें