शनिवार, 1 अप्रैल 2017

पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. महंत ने किया लीग मैच का उद्घाटन

जांजगीर. जिला मुख्यालय के बॉस्केटबॉल मैदान में आयोजित लीग मैच का पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. चरणदास महंत ने शुक्रवार की देर रात औपचारिक रूप से उद्घाटन किया। 


इस दौरान विस के पूर्व उपाध्यक्ष नारायण चंदेल, कांग्रेस के प्रदेश सचिव राघवेन्द्र सिंह, शशिकांता राठौर, इंजी. रवि पाण्डेय, दिनेश शर्मा, नपा की पूर्व उपाध्यक्ष नीता थवाईत, नपा चांपा के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल सहित आयोजन समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे। ज्ञात हो कि लीग मैच में कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। मैच का शुभारंभ एक अप्रैल को हुआ। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय और राज्य स्तर के खिलाड़ी जांजगीर पहुंचे हुए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें