नवागढ़. सावन के तीसरे सोमवार को जिले के सभी शिवालयों में भक्तों का रेला लगा रहा। सभी लोगों ने भगवान महादेव का दर्शन कर मंगलकामना की। नवागढ़ क्षेत्र की सक्रिय जिला पंचायत सदस्य ज्योति कश्यप ने ग्रामीणों के साथ ग्राम किरीत में स्थित कार्तिकेश्वर मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ की आराधना करते हुए क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना की।
वैसे से शिवालयों में सावन के पहले सोमवार से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है, लेकिन जैसे-जैसे सावन मास गुजरता जा रहा है, वैसे-वैसे शिवालयों में शिवभक्तों की भीड़ और बढ़ती जा रही है। सावन के तीसरे सोमवार को जिले के सभी शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने हसदेव नदी से जल भरकर पीथमपुर स्थित बाबा कलेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने बाबा कलेश्वरनाथ के समक्ष बेल पत्र, नारियल, धतूरा तथा अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर उन्हें प्रसन्न किया। इसी तरह श्रद्धालुओं ने नवागढ़ स्थित लिंगेश्वर महादेव, खरौद स्थित लक्ष्मणेश्वर महादेव, तुर्री स्थित शिवमंदिर सहित अन्य शिवालयों में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की आराधना की।
इसी क्रम में नवागढ़ क्षेत्र की सक्रिय जिला पंचायत सदस्य ज्योति कश्यप ने अपने क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ भजन-कीर्तन करते हुए ग्राम किरीत स्थित कार्तिकेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इसके बाद वहां पहुंचे श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप पूड़ी तथा हलवा का वितरण कर भगवान भोलेनाथ से क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना की।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें