रविवार, 27 अगस्त 2017

गाय का मुखौटा लगाकर घुटने के बल जोगी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

जांजगीर-चांपा. अनुदान प्राप्त गौशालाओं में गायों की मौत को लेकर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने कचहरी चौक पर गायों का मुखौटा लगाकर प्रदर्शन किया। इसके बाद राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया है कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में शासकीय अनुदान प्राप्त गौशालाओं में इसके संचालक व प्रभारी अधिकारियों की मिलीभगत से भ्रष्टाचार हो रहा है। 

गायों को समुचित चारा व पर्याप्त सुविधा नहीं मिलने के कारण बड़ी तादात में गायों की मौत हो रही है। शासन से मांग की गई है कि रायपुर, दुर्ग के साथ पिछले वर्ष राहौद में हुई गायों की मौत पर संज्ञान लेते हुए पशु अत्याचार अधिनियम के तहत दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता, प्रदेश महामंत्री इब्राहिम मेमन, शंकर सिंघानिया, संदीप यादव, राधेश्याम देवांगन, संजू खरे, राजू खान, शरद पाण्डेय, मनोज कश्यप, संतोष अनंत सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें