शनिवार, 2 सितंबर 2017

जलझूलनी एकादशी पर शबरीधाम में निकली शोभायात्रा, चित्रोत्पला गंगा महानदी में की गई विशेष पूजा-अर्चना

शिवरीनारायण. छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक एवं अतिप्राचीन माता शबरी एवं भगवान श्रीशिवरीनारायण के पावन धाम शिवरीनारायण में भाद्र पद शुक्ल पक्ष एकादशी (जलझूलनी, जल क्रीड़ा एवं परिवर्तनी एकादशी) के पावन अवसर पर शनिवार को श्रीभगवान शिवरीनारायण मठ मन्दिर से राधाकृष्ण एवं सालिग्राम को भव्य रथ में बैठाकर नगर भ्रमण के लिए शोभायात्रा निकाली गई। 

नगर भ्रमण करते समय मारवाड़ी समाज के हनुमान मन्दिर एवं खण्डेलिया परिवार द्वारा भी पृथक-पृथक रथों में बैठाकर ठाकुरजी को शोभायात्रा में शामिल किया गया। चित्रोत्पला गंगा (महानदी) में पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना किया गया। इसके बाद भगवान को नाव में बैठाकर जलविहार कराया गया। इसके बाद पुन: नगर भ्रमण करते हुए शोभा यात्रा मठ मन्दिर शिवरीनारायण वापस पहुंची। कीर्तन मंडली एवं बैंडबाजा के साथ शोभा यात्रा देखते ही बनती थी। इस अवसर पर शिवरीनारायण एवं आसपास के श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें